विकास शर्मा, चिंतपूर्णी: राजकीय उच्च विद्यालय धलवाडी में गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर मुख्याध्यापक सुधीर गौतम ने बच्चों को जानकारी देते हुए अपने संबोधन में कहा कि 26 जनवरी 1950 को एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप भारत ने अपना संविधान अपनाया। आज यदि विश्व पटल पर भारत एक सशक्त राष्ट्र के रूप में उभरा है, तो इसकी शक्ति भारत के मजबूत संविधान में ही निहित हैं।
इसके बाद सभी विद्यार्थियों व शिक्षकों ने सामूहिक रूप से देश भक्ति के गाने गुनगुना कर मन मोह लिया। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विकास भारद्वाज के नेतृत्व में जय हिंद, वंदे मातरम एवं जय संविधान के नारे लगाते हुए एक रैली निकाली गई। सभी विद्यार्थियों को हलवा भी वितरित किया किया। इस मौके पर शिक्षक विनोद शर्मा, रजनी सरोच, सुमित भारद्वाज, सोनू देवी, मित्तन शास्त्री, जितेंद्र शर्मा ओर स्कूल प्रबंधन कमेटी सदस्य कमलेश कुमारी, विनोद कुमारी, राम स्वरूप, विजय शर्मा, राम प्रकाश आदि उपस्थित रहे।
