सोलन/योगेश शर्मा: अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर सोलन ठोडो मैदान में जिला स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। ये प्रतियोगिता 3 दिसंबर को जिला युवा सेवा एवं खेल कार्यालय सोलन द्वारा करवाई जा रही है। ज़िला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी सविन्द्र सिंह कायथ ने बताया कि प्रतियोगिता में 13 से 17 आयु वर्ग के लड़के व लड़कियों में नेत्रहीन वर्ग के लिए 100 मीटर पैदल चलना, रस्सी कूदना, बैडमिंटन और बहरे वर्ग के लिए 100 मीटर दौड़, लॉग जम्प बैडमिनट की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा चयन
शारीरिक रूप से दिव्यांग वर्ग में 50 मीटर सहायक चलना, साॅफ्टवाॅल फेंकना, बैड़मिनटन और बौद्धिक रूप से दिव्यांग वर्ग में 100 मीटर दौड़, बाॅची, बैडमिंटन आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी, इसके अतिरिक्त 18 से 35 आयु वर्ग के दिव्यांग महिला व पुरूषों के लिए 100मी., 200मी, 400मी. समतल दौड़ का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले दिव्यांग प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में सोलन ज़िला से कोई इच्छुक दिव्यांग प्रतिभागी 3 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे सोलन के ठोडो मैदान में अपनी प्रतिभा का जौहार दिखा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का यात्रा किराया/भत्ता और खाने का प्रबंध विभाग द्वारा विभागीय नियमानुसार वहन किया जाएगा।
