By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: लता मंगेशकर स्मृति में जिला स्तरीय लोक संगीत प्रतियोगिता 22 ओर 23 अगस्त को,15 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > लता मंगेशकर स्मृति में जिला स्तरीय लोक संगीत प्रतियोगिता 22 ओर 23 अगस्त को,15 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन
himachalpolitical

लता मंगेशकर स्मृति में जिला स्तरीय लोक संगीत प्रतियोगिता 22 ओर 23 अगस्त को,15 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/07/28 at 12:25 PM
Share

कुल्लू: भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से स्वर कोकिला भारत रत्न स्व. लता मंगेशकर की स्मृति में लोक संगीत पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता कुल्लू के देवसदन में आगामी 22 व 23 अगस्त को होगी। प्रतियोगिता के लिए आवेदन 15 अगस्त तक आवेदनकर्ता कर पाएंगे। प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए जिला भाषा अधिकारी सुनीला ठाकुर ने बताया कि उन्होंने कहा कि 22 अगस्त को जिला स्तरीय प्रतियोगिता विशुद्ध लोक संगीत पर आधारित होगी जबकि 23 अगस्त को समकालीन व आधुनिकता लिए हुए विलयात्मक देव सदन भवन में किया जा रहा है।

सुनीला ठाकुर ने कहा कि इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु भेजा जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये 15 अगस्त, 2022 तक जिला भाषा अधिकारी कार्यालय, देव सदन भवन, कुल्लू अथवा ई मेल dlokullu520@gmail.com पर आवेदन कर सकते हैं।

प्रतियोगिता के लिये निर्धारित मानकों की जानकारी देते हुए जिला भाषा अधिकारी ने कहा कि विशुद्ध लोक संगीत प्रतियोगिता में गायक/गायिका को जिला कुल्लू में प्रचलित पारंपरिक लोक गीत जैसे वीर गाथा, देव स्तुति, ऋतु गीत, फसल कटाई के गीत, प्रेम गीत, व्यथा गीत, श्रम गीत, मेले के गीत इत्यादि गीतों का गायन करना होगा। विशुद्ध लोक संगीत प्रतियोगिता दो श्रेणियों में क्रमशः 16 साल से कम व सोलह वर्ष से अधिक की दो श्रेणियों में होगी, जिसमें महिला व पुरूष की अलग-अलग प्रतियोगिताएं होंगी।
इसी प्रकार, समकालीन व आधुनिकता लिए विलयात्मक लोक संगीत की श्रेेणी में ऐसे लोक संगीतों का समावेश होना चाहिए, जिसमें जिला कुल्लू के पारंपरिक लोक संगीत के साथ आधुनिक संगीत का विलय हो। विलयात्मक लोक संगीत प्रतियोगिता दो श्रेणियों में क्रमशः 16 साल सेे कम व सोलह वर्ष से अधिक की दो श्रेणियों में होगी। ये प्रतियोगिता भी महिला व पुरूषों के लिये अलग-अलग होंगी।

सुनीला ठाकुर ने कहा कि गायन की अवधि 5 मिनट रहेगी। एक प्रतिभागी केवल एक प्रतियोगिता में भाग ले सकेगा। विजेता प्रतिभगियों को 11 हजार रुपए. की ईनाम राशि प्रदान की जाएगी। निर्णायक
मंडल की ओर से लिया गया निर्णय अंतिम व सर्वमान्य होगा। भाग लेने वाले प्रतिभागियों को विभाग की ओर से किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता अथवा पारिश्रमिक देय नहीं होगा। प्रतिभागी की उम्र सुनिश्चित करने के लिए आवेदन पत्र के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति लाने को कहा गया है।

TAGGED: Himachal pardesh
admin July 28, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article घुमारवीं के टिकरी में ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति प्रशिक्षण केंद्र का होगा निर्माण, राजेंद्र गर्ग ने किया शिलान्यास
Next Article मंडी में महामृत्युंजय मंदिर के पास गिर रहे पत्थर, सुकेती पुल से होकर ट्रैफिक डाइवर्ट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

पालमपुर में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर विज्ञान और नवाचार को मिला बढ़ावा

Ago

पत्नी के धक्के से गिरे बुजुर्ग की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Ago

चताडा जिला परिषद वार्ड में भाजपा प्रत्याशी अनु ठाकुर का शक्ति प्रदर्शन, कांग्रेस सरकार पर साधे निशाने

Ago

चम्बा जिला जेल में खूनी बवाल, कैदी ने वार्डरों पर किया जानलेवा हमला

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?