सचिन शर्मा, केलांग: नेहरू युवा केंद्र केलांग की ओर से 27 सितंबर को आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस उत्सव ने क़ई तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। नेहरू युवा केंद्र की इस उत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर है। इस उत्सव में लाहौल के कोई भी युवा जिनकी उम्र 15 से 29 वर्ष की हो वो भाग ले सकते है।
इस उत्सव का विषय है विकसित भारत का लक्ष्य रखा गया है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतियोगी किसी एक प्रतियोगिता में ही भाग ले सकते है। इस उत्सव में विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा ओर राज्य स्तर के लिए चयन किया जाएगा।
जो प्रतियोगिताएं इस उत्सव के दौरान करवाई जानी है उनमें मोबाइल फोटोग्राफी प्रतियोगिता में लैंडस्केप, प्रकृति,खानपान,वन्यजीव,वास्तुकला आदि विषय रखे गए है। वहीं उत्सव में पेंटिंग प्रतियोगिता,कविता लेखन प्रतियोगिता,मोबाइल फोटोग्राफी प्रतियोगिता,भाषण प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम,युवा संवाद जैसी प्रतियोगिताएं करवाई जा रही है। प्रतियोगिता में भाग लेनेे केे इच्छुक युवा नेहरू युवा केंद्र केलांग के कार्यालय में संपर्क कर सकतेे है।
