By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सत्ता में आने के तीन माह के अंदर यह पार्टी करेगी ओपीएस बहाल
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > political > political > सत्ता में आने के तीन माह के अंदर यह पार्टी करेगी ओपीएस बहाल
himachalpoliticalpolitical

सत्ता में आने के तीन माह के अंदर यह पार्टी करेगी ओपीएस बहाल

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/09/22 at 6:13 PM
Share

संजीव महाजन,नूरपुर: प्रदेश में चुनावों का समय नजदीक है और ऐसे में चुनावी मुद्दों में ओपीएस का मुद्दा भी तूल पकड़े हुए है। यही वजह हैं कि कुछ राजनीतिक दल सत्ता में आने के बाद कर्मचारियों से ओपीएस बहाली का वादा कर रहे है। कांग्रेस ने जहां पहले ही सत्ता में आने पर ओपीएस बहाली की घोषणा की है तो वहीं आम आदमी पार्टी ने भी सत्ता में आने के तीन माह के भीतर ओपीएस बहाल करने का दावा किया है। यह बात फतेहपुर से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी डॉ. राजन सुशांत ने फतेहपुर में कही।

आम आदमी पार्टी की ओर से प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद आज फतेहपुर पहुंचे डॉ. राजन सुशांत का समर्थकों ने बड़ी गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान समर्थकों को संबोधित करते हुए डॉ. राजन सुशांत ने कहा आम आदमी पार्टी संयोजक
अरविंद केजरीवाल ओर उनकी टीम ने उन पर जो विश्वास जताया है उसके लिए वो उनके आभारी है। उन्होंने कहा की आम आदमी पार्टी की ओर से जारी की गई पहली सूची में उनका पहला नाम आने पर अब फतेहपुर वासियों का उत्तरदायित्व बनता है कि फतेहपुर की सीट को जिताकर अरविंद केजरीवाल की झोली में डाला जाए ।

उन्होंने कहा पहले दिल्ली फिर पंजाब व अब गुजरात में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनने जा रही है । इससे यह प्रमाणित होता है कि आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की ओर से जनता से किए जा रहे वायदे पूरे किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को एक सप्ताह के भीतर ओपीएस बहाल करने का समय दिया है। साथ ही कहा है कि अगर एक सप्ताह के भीतर आप ओपीएस बहाल नहीं करते हैं तो आम आदमी पार्टी की प्रदेश में सरकार बनते ही तीन माह के भीतर ओपीएस बहाल किया जाएगा । अरविंद केजरीवाल की ओर से दी जा रही गारंटी पत्थर की लकीर होती है।

डॉ. सुशांत ने समर्थकों से आम आदमी पार्टी की लहर बनाने के लिए आज से ही जुट जाने का आवाह्न किया है । इस मौके पर बलदेब संधू ,बलदेव सलारिया ,गगन पठानिया ,नवीन बटलाड़िया ,सुनील कुमार ,यशपाल सिंह ,उपेंद्र ,रवि कुमार शर्मा सहित आम आदमी पार्टी के अन्य पदाधिकारी व समर्थक उपस्थित रहे ।

admin September 22, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article निचली कुटिया में 20 लाख से निर्मित संपर्क मार्ग का सतपाल सत्ती ने किया लोकार्पण
Next Article 27 सितंबर को लाहौल में मनाया जाएगा जिला स्तरीय युवा उत्सव
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में पत्रकार कल्याण को नई दिशा, एमडब्ल्यूबीए ने चंबा इकाई का किया गठन

Ago

एचआरटीसी चालक यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह की सरकार को दो टूक चेतावनी

Ago

चुराह मर्डर केस में पुलिस की बड़ी सफलता, 3 घंटे के भीतर तीन आरोपी गिरफ्तार

Ago

शिमला में नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने ली शपथ,मुख्यमंत्री ने दिलाया नशामुक्त हिमाचल का संकल्प

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?