राकेश,ऊना: श्री गुरु रविदास महासभा ऊना की ओर से 14 अप्रैल को भारत के संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर साहब की जयंती मनाई जाएगी। जयंती कार्यक्रम का आयोजन किस तरह से किया जाना है और इस आयोजन में क्या कुछ खास रहेगा इसे लेकर एक बैठक का आयोजन रविवार को गुरु रविदास महासभा की ओर से किया गया। एमसी पार्क में किया गया इस बैठक में महासभा के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी का जन्मदिन मनाए जाने को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। श्री गुरु रविदास महासभा ऊना के महासचिव बलदेव चंद ने बताया की 14 अप्रैल को बाबा भीमराव अंबेडकर साहेब का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा जिसको लेकर उन्होंने हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को भी निमंत्रण भेजा हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसमें जिला भर के सैकड़ों लोग एकत्रित होंगे।
उन्होंने बताया की इस कार्यक्रम को भव्य कार्यक्रम बनाया जा सके इसको लेकर यह मीटिंग रखी गई हैं। उन्होंने कहा की गुरु रविदास महासभा की कार्यकारिणी के चुनावों को लेकर भी रूपरेखा तैयार की जा रही हैं, ताकि ब्लॉक और डिस्ट्रिक्ट लेवल के चुनावों को समय पर करवाया जा सके।
