मंडी/परी शर्मा: द्रंग विधानसभा क्षेत्र से इस बार गुरू और चेले में कड़ा मुकाबला होने वाला है। वही आज कांग्रेस प्रत्त्याशी एंव पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने अपना नामांकन भरा। एसडीएम पद्धर के कार्यालय में कौल सिंह ठाकुर ने नामांकन दाखिल कर हुंकार भरी। उनके नामांकन कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगों का हुजुम उमड़ा। नामाकंन भरने के बाद कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि इस बार का मुकाबला काफी आसान है और वे ही जीतेंगे। कौल सिंह ठाकुर ने चुनावी हुंकार भरते हुए कहा कि इस बार मुकाबला बहुत आसान है और मैं भारी मतो से जीतूंगा भाजपा पर तंज कसते हुए कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के पास कोई अच्छा नेता नहीं है। इसलिए भाजपा कांग्रेस के ऐसे नेता को टिकट दी है, जिसे मैने ट्रेनिंग दी है और उस नेता ने भाजपा की सदस्यता तक नहीं ली है। उन्होंने कहा कि जनता की हाजिरी को देखते हुए आज ये साफ हो गया है कि द्रंग की जनता खुले दिल से कांग्रेस के समर्थन में है। इस बार द्रंग की जनता 9वीं बार जिताकर के विधानसभा भेजेगी और हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
ना प्रदेश में रिवाज बदेलगा, ना ताज बदलेगा
कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने काफी सिटिंग एमएलए की टिकट भी काटी और मंत्रियों की जगह भी बदली है। इससे मंत्री परेशान है क्योंकि ना प्रदेश में रिवाज बदेलगा, ना ताज बदलेगा। जयराम सरकार सता से बाहर होगी और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। बता दें कि विधानसभा चुनाव 2022 का मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है। बात अगर द्रंग विधानसभा क्षेत्र की करें तो यंहा इस बार गुरू और चेले में मुकाबला देखने को मिलगा। भाजपा ने पूर्ण चंद ठाकुर को अपना प्रत्याशी बनाया है जो कौल सिंह ठाकुर के काफी करीबी थे। पूर्ण चंद ठाकुर ने 2017 का चुनाव निर्दलीय लड़ा था और वे कौल सिंह ठाकुर की हार का कारण भी बने थे अब एक बार फिर गुरू और चेला चुनावी रण में आपने सामने है।
