राहुल चावला, शाहपुर :जिला कांगड़ा के हारचक्कियां बाजार में दो दुकानदारों में बिजनेस संबंधी विवाद को लेकर एक ने दूसरे पर गो+ली दाग दी। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची शाहुपर पुलिस ने गो+ली चलाने वाले आरोपी को गिर+फ्तार कर बंदू+क को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दो लोगों में बिजनेस संबंधी विवाद की बात सामने आई है, जिस पर एक व्यक्ति ने दूसरे पर टोपी+दार बंदू+क से गो+ली दा+ग दी। गनीमत यह रही कि गो+ली दूसरे व्यक्ति को लगी नहीं। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई हैं ।
हारचक्कियां बाजार में मोटर मैकेनिक की दुकान करने वाले राजिंद्र कुमार, पुत्र परस राम गांव व डाकघर हारचक्कियां ने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में बताया कि शंकर सिंह, पुत्र मंगत राम, गांव धारखुर्द, डाकघर ठेहड़ मेरे साथ ही दुकान करता है और घर में भी मेरा पड़ोसी हैं। आरोप है कि शंकर सिंह काफी समय से राजिंद्र कुमार के साथ लड़ा+ई-झग+ड़ा करता आ रहा था। मंगलवार शाम को भी शंकर सिंह काफी देर तक गा+ली-गलौ+च करता रहा, लेकिन राजिंद्र उसे नजरअंदाज करता रहा। इसी बीच शंकर ने अचानक दुकान में रखी टोपी+दार बंदू+क निकाली और उस पर गो+ली दा+ग दी, लेकिन सौभाग्यवश राजिंद्र को गो+ली लगी नहीं।
एसपी जिला कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि पुलिस थाना शाहपुर के तहत गो+ली चलने का मामला दर्ज हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौका पर पहुंची थी। दो लोगों का बिजनेस संबंधी वि+वाद था, लेकिन किसी डिस्ब्यूट के चलते एक व्यक्ति ने अपनी टोपी+दार बं+दूक से फा+यर कर दिया। जिस पर आरोपी को गिरफ्तार करके बं+दूक को कब्जे में लिया गया है। पुलिस ने इस संदर्भ में आईपीसी की धारा 307 और आर्मस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
