बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत बंब में एक पति द्वारा अपनी पत्नी की निर्दयता से मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मारपीट की इस घटना में गंभीर रूप से घा+यल हुई पत्नी को हमीरपुर स्वास्थ्य संस्थान में उपचार मुहैया करवाया जा रहा है। वहीं पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर पति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार यह वीडियो घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के उप तहसील भराड़ी के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बम्म का है। बताया जा रहा है की गत रात्रि एक महिला का पति, अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा है। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने के चलते पुलिस ने इस मामले को लेकर पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वही घा+यल पत्नी का उपचार मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में करवाया जा रहा है।
पुलिस थाना भराड़ी मे उपरोक्त महिला के पति के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर लिया गया है । पुलिस मामले की जांच कर रही है।
