बद्दी/जगत सिंह: ‘आपका बेटा आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत राम कुमार चौधरी ने ग्राम पंचायत बढलग का दौरा किया। जहां डोर टू डोर प्रचार करने के बाद गांव मनेशी में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान प्रधान सतीश कुमार ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के कार्यकाल में दून पहाड़ क्षेत्र में विकास की गति थम सी गई थी।

अब हम राम कुमार को विधानसभा चुनावों में जीताकर विकास की रुकी हुई गति को पुनः शुरू करके इलाके में खुशहाली लेकर आएंगे। बाद में राम कुमार ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि रुके हुए विकास कार्यो का नक्शा उन्होंने पहले ही तैयार कर लिया है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही दून विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की बारिश की जाएगी।
इस मौके पर प्रधान सतीश कुमार, उप प्रधान मोहिंदर सिंह, पूर्व प्रधान सुमन, वार्ड पंच भूपेंदर कुमार, पंच रचना देवी, रक्षा देवी, चंदू लाल, चिंता मणि, राजेन्द्र ठाकुर, रमेश शर्मा, गोपाल चंद, सिता राम, हेत राम, आनंद किशोर, छत्तर पाल, मोहन सिंह, हितेन्दर, कालो देवी, गुरदास, देवी राम, शाम लाल, प्रताप सिंह मौजूद थे।
