अनिल कुमार, किन्नौर: किन्नौर जिला के चौरा गेट के पास एक डस्टर गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई है।गाड़ी नंबर HP 68B 6766 ढांक से नीचे गिरी है जिसमें तीन लोग सवार है। प्राप्त जानकारी अनुसार यह सभी लोग एक ही परिवार से है।
वहीं दुर्घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची है और रेस्क्यू क़ा काम शुरू किया गया है। इस दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी के ड्राइवर दीपक, पुत्र राकेश, गांव कोठी डाकघर ओर तहसील कल्पा जिला किन्नौर है जिसकी उम्र 33 वर्ष है ने गाड़ी गिरते समय ही गाड़ी से बाहर की ओर छलांग लगा दी थी । उसी ने पूछताछ के दौरान बताया कि गाड़ी में उसकी 60 वर्षीय माता गंगा और 25 वर्षीय बहन नेहा भी सवार थी जो गाड़ी के साथ नीचे खाई में चली गई है।
वाहन चालक को भी काफ़ी चोटें आई है जिसे प्राथमिक उपाचर हेतु सीविल अस्पताल ज्यूरी भेजा गया है। फिलहाल पुलिस दुर्घटना स्थल पर अन्य लोगों को वाहन से बाहर निकालने का प्रयास कर रही है। वाहन गहरी खाई में होने के कारण पुलिस, आईटीबीपी के जवानों को रेकस्यू करने में समस्या आ रही है। पुलिस की ओर से प्राप्त जानकारी अनुसार रेस्क्यू करने के बाद ही वाहन में कितने लोग है और क्या परिस्थिति है उस बारे ने बताया जा सकता है।
