शिमला:चन्द्रिका(TSN)-भाजपा ने प्रदेश के निर्वाचन आयोग को कांग्रेस के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा चुनाव 2022 के चलते प्रचार के लिए वॉल राइटिंग और पार्टी के चिन्ह को दीवारों पर प्रकाशित करने बारे शिकायत दी गई है.बावजूद प्रदेश निर्वाचन आयोग द्वारा कोई एक्शन नहीं लेने पर भाजपा ने इसका कड़ा विरोध जताया है.भाजपा मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कहा कि इस बारे में लगातार आयोग को चिट्ठियां भी लिखी है और शिकायत भी दर्ज की है।
उपमुख्यमंत्री का विधानसभा हल्का है हरोली
कर्ण नंदा ने कहा कि भाजपा द्वारा एक वीडियो भी साझा किया है,जिसके अंदर साफ दिखता है कि ऊना के हरोली विधानसभा क्षेत्र में जो कि उपमुख्यमंत्री का विधानसभा हलका है,उसमें जगह-जगह वॉल राइटिंग हुई है जिसमें लिखा गया है “कहो दिल से मुकेश अग्निहोत्री फिर से।” साथ ही कांग्रेस के चुनाव चिन्ह का भी उपयोग किया गया है,इस प्रकाशन से वर्तमान लोकसभा चुनाव पर 100% फर्क पड़ रहा है क्योंकि यह लेखन बड़ी तादाद में हुआ है।भाजपा मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने प्रदेश चुनाव आयोग और कांग्रेस पार्टी से निवेदन किया है कि हरोली से इन दीवार लेखन को हटाया जाए और आचार संहिता का पालन किया जाए। क्योंकि आचार संहिता के चलते पूर्व में किसी भी प्रकार का प्रचार किसी भी राजनीतिक दल द्वारा किया जाता है तो उसे हटाना अनिवार्य है।उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग एक निष्पक्ष सरकारी संस्थान है जिससे हम न्याय की अपेक्षा रखते हैं।
