सुजानपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंडी रैली का जवाब देने के लिए कांग्रेस ने जिला हमीरपुर को चुना है। पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल के विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर से 29 सितंबर को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी रैली कर सकती है।
रैली में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला भी आएंगे। वहीं सुजानपुर में कांग्रेस ने रैली करने का प्रस्ताव हाईकमान को भेजा है।
बताया जा रहा है कि साल 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के घोषित मुख्यमंत्री धूमल को कांग्रेस के राजेंद्र राणा ने सुजानपुर से हराया था। राणा पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हैं।
