संजु चौधरी, शिमला: प्रदेश सरकार की ओर से ओल्ड पेंशन बहाल कर प्रदेश के कर्मचारियों को एक बड़ी सौगात दी गई हैं। कर्मचारियों लंबे समय से अपनी इस मांग को लेकर आंदोलनरत थे जिन्हें राहत प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की ओर से दी गई हैं। अब प्रदेश के कर्मचारी ओपीएस बहाल करने पर सरकार का आभार जताने जा रहे हैं।
नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ आगामी 28 मई को धर्मशाला में आभार समारोह का आयोजन न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ की ओर से किया जा रहा हैं जिसमें प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री सहित पूरे मंत्रिमंडल का भव्य स्वागत व आभार व्यक्त किया जाएगा। इस आभार समारोह में प्रदेश भर से एक लाख कर्मचारी आभार समारोह में जुटेंगे। जिसके लिए जिला भर से तैयारियों का दौर शुरू कर दिया गया हैं।
नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष कुशाल शर्मा ने प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि प्रदेश के कर्मचारी सरकार से लंबे समय से ओल्ड पेंशन बहाली की मांग कर रहे थे और कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में ओल्ड पेंशन बहाल करने का वादा किया था और सरकार बनने के बाद पुरानी पेंशन बहाल कर दी है जिससे लाखों कर्मचारियों को राहत मिली।
उन्होंने कहा कि ओल्ड पेंशन बहाल करने पर सरकार का आभार जातने के लिए 28 मई को धर्मशाला में आभार समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसमें शिमला जिला से भी हजारो कर्मी भाग लेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सहित मंत्रियों का ओल्ड पेंशन बहाल करने के लिए आभार जताया जाएगा।
