सोलन : योगेश शर्मा -23 से 25 जून तक राज्यस्तरीय शुलिनी मेला आयोजित होने जा रहा है, जिसको लेकर बुधवार को डीसी कार्यालय सोलन में स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन अधिकारियों के साथ किया गया ।जिसमें मेले को किस तरीके से बेहतर रूप दिया जा सकता है इस को लेकर चर्चा की गई। स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने कहा कि लोगों को बेहतर दर्शन माता के हो सके और बाजारों में रश को भी कंट्रोल किया जा सके इसको लेकर अधिकारी तैयार रहें।
धनीराम शांडिल ने कहा कि राज्यस्तरीय शुलिनी मेला जहां एक तरफ धार्मिक आस्थाओं का प्रतीक है वही शुलिनी माता के दर्शन करने के लिए लाखों श्रद्धालु इस दौरान मेले में पहुंचते हैं ऐसे में कानून व्यवस्था भी बेहतर हो इसको लेकर भी कार्य करने की जरूरत है। धनीराम शांडिल ने कहा कि इस बार मेले में आकर्षण का केंद्र महिलाओं की रस्साकशी प्रतियोगिता रहने वाली है वहीं दूसरी तरफ इस बार मेले में साउंड सिस्टम बेहतर हो इसको लेकर भी अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी आज बैठक में बात रखी गई है और इसमें विशेष रूप से स्काउट एंड गाइड और एनसीसी के छात्र-छात्राओं को भी ट्रेंड किया जाएगा ताकि वह मेले के दौरान शहर की सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने में भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि हिमाचली कलाकारों को मेले में उचित स्थान दिया जाएगा ताकि हिमाचल की संस्कृति को बढ़ाने के लिए कार्य किया जा सके।
