विकास शर्मा,चिंतपूर्णी: रविवार को चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी बलबीर चौधरी के लिए राज्यसभा सांसद एवं चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी मिथिलेश कुमार कठेरिया ने चिंतपूर्णी बाजार में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने चिंतपूर्णी बाजार की हर एक दुकान पर जाकर बलबीर चौधरी के लिए समर्थन मांगा।
उन्होंने दुकानदारों को 12 नवंबर को विधायक बलबीर चौधरी को वोट डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ने प्रदेश में खूब विकास किया है आगे भी इसी तरह का विकास कार्य प्रदेश में होता रहे और विकास के नए आयाम स्थापित हो सके इसके लिए जनता को एक बार फिर से भाजपा सरकार को प्रदेश में सत्ता में लाना होगा।
इस दौरान उन्होंने पूरे चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया है। उन्होंने कहा कि विधायक बलबीर चौधरी बहुत अच्छे मार्जन के साथ यहां पर जीत दर्ज कर रहे हैं। इस मौके पर उनके साथ भाजपा उपाध्यक्ष ठाकुर होशियार सिंह ,मीडिया प्रभारी संजीव रतन, भाजपा युवा कार्यकर्ता नीतेश खन्ना,सुमित शर्मा आदि उपस्थित रहे।
