By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सूखे मौसम में भी सोलन के न्यू कथेड़ में जमीन खिसकने से बढ़ी चिंता, लोगों ने निर्माण कार्य पर उठाए सवाल
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > सूखे मौसम में भी सोलन के न्यू कथेड़ में जमीन खिसकने से बढ़ी चिंता, लोगों ने निर्माण कार्य पर उठाए सवाल
himachalNews

सूखे मौसम में भी सोलन के न्यू कथेड़ में जमीन खिसकने से बढ़ी चिंता, लोगों ने निर्माण कार्य पर उठाए सवाल

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/03/10 at 6:19 PM
Share
सोलन, 10 मार्च -:सोलन जिला के न्यू कथेड़ क्षेत्र में सूखे मौसम के बावजूद जमीन खिसकने की घटनाएं सामने आने लगी हैं, जिससे स्थानीय लोगों में डर और चिंता का माहौल बन गया है। आमतौर पर हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन की घटनाएं मानसून के दौरान अधिक देखने को मिलती हैं, लेकिन यहां कड़कती धूप और बिना बारिश के भी जमीन धंसने की स्थिति ने लोगों की चिंताएं बढ़ा दी हैं।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस समस्या के पीछे हाल ही में किए गए डंगे (रिटेनिंग वॉल) के निर्माण कार्य को जिम्मेदार माना जा रहा है। लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य के दौरान तकनीकी मानकों का सही तरीके से पालन नहीं किया गया, जिसके कारण जमीन की पकड़ कमजोर हो गई और अब धीरे-धीरे खिसकने लगी है।ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और एनएचएआई पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि निर्माण के समय कई बार अधिकारियों को संभावित खतरे के बारे में आगाह किया गया था, लेकिन उनकी शिकायतों को नजरअंदाज कर दिया गया। अब हालात ऐसे बन गए हैं कि कई घरों के पास की जमीन में दरारें दिखाई देने लगी हैं और लोगों को अपने घरों की सुरक्षा की चिंता सताने लगी है।इसके अलावा स्थानीय सड़क की स्थिति भी खराब बताई जा रही है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते स्थिति को नियंत्रित नहीं किया गया तो सड़क और आसपास के मकानों को भारी नुकसान हो सकता है।स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मौके पर तत्काल निरीक्षण कर स्थिति का आकलन किया जाए और पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए। उनका कहना है कि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो न्यू कथेड़ क्षेत्र में किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।
TAGGED: Solan landslide in New Kath
Chandrika March 10, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हिमाचल प्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल कविंद्र गुप्ता का राजनीतिक और सामाजिक सफर
Next Article हिमाचल प्रदेश के नए राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने ली शपथ, वंदे मातरम के छह छंद गाने की परंपरा की शुरुआत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

राष्ट्रीय पोषण माह को लेकर हमीरपुर में जागरूकता रैली

Ago

हिमाचल में कमजोर पड़ा मानसून, 12 सितंबर तक खिली रहेगी धूप । सामान्य से 10 फ़ीसदी कम हुई प्रदेश में बारिश।

Ago

ऊना पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा अभियान, 5 दिनों में 6 NDPS मामले दर्ज

Ago

नेपाल में शानदार प्रदर्शन कर लौटे हिमाचली हैंडबॉल खिलाड़ियों का सम्मान

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?