Chamba, 26 January-:हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भरमौर क्षेत्र में स्थित भरमाणी माता मंदिर की जोत से एक बेहद भावुक कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां लापता हुए 14 वर्षीय पीयूष के साथ उसका पालतू कुत्ता चार दिनों तक 3 से 4 फीट गहरी बर्फ में मौजूद रहा और किसी को भी शव के पास नहीं आने दिया।
कड़ाके की ठंड और भारी बर्फबारी के बीच कुत्ता बिना खाए-पिए अपने मालिक के शव के पास डटा रहा। उसकी वफादारी और ईमानदारी ने हर किसी को भावुक कर दिया। रेस्क्यू टीम ने बाद में कुत्ते को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है, और वह पूरी तरह स्वस्थ बताया जा रहा है।वीडियो शूटिंग के लिए गए थे पीयूष और विकसितजानकारी के अनुसार, पीयूष अपने साथी विकसित राणा के साथ भरमाणी माता मंदिर की ओर वीडियो शूट करने गया था, लेकिन दोनों वहां से लापता हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए सेना के हेलिकॉप्टर की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया गया।सर्च अभियान के दौरान पीयूष का शव बरामद कर लिया गया, जबकि दूसरे युवक विकसित राणा की तलाश अब भी जारी है। रेस्क्यू टीम मौके पर मौजूद है और लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है।
