कांगड़ा: मशहूर गायक दलेर मेहंदी और मीका सिंह परिवार समेत हिमाचल के शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में बुधवार को पहुंचे। जहां सबसे पहले दलेर मेहंदी व मीका ने मुख्य ज्योति के दर्शन किए और माता को चुनरी भेंट की। बता दें कि श्राद्ध पक्ष में उन्होंने गर्भ गृह में विधिवत पूजा-अर्चना की।
मीडिया सूत्रों के अनुसार परिक्रमा करते हुए मीका सिंह व दलेर मेहंदी ने शहनाई वादन का नगाड़ा बजाने के साथ-साथ माता का भजन गाया। दोनों भाइयों ने इस दौरान अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया और उनके साथ फोटो भी ली। मंदिर प्रशासन व मंदिर न्यास सदस्यों ने दोनों को मां का सिरोपा व तस्वीर भेंट की।

शक्तिपीठ ज्वालामुखी में परिवार सहित पहुंचे मशहूर गायक दलेर मेहंदी और मीका सिंह
Leave a comment
Leave a comment
