By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: 300 कनाल जमीन पर ठप पड़ी खेती… किसान रास्ता बंद होने से नहीं पहुंच पा रहे खेतों तक
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > 300 कनाल जमीन पर ठप पड़ी खेती… किसान रास्ता बंद होने से नहीं पहुंच पा रहे खेतों तक
himachalNews

300 कनाल जमीन पर ठप पड़ी खेती… किसान रास्ता बंद होने से नहीं पहुंच पा रहे खेतों तक

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/10/28 at 6:25 PM
Share

Hamirpur, 28 October -: जिला हमीरपुर के गलोड़ क्षेत्र के खुंगन गांव में किसानों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। गांव के एक परिवार द्वारा खेतों तक जाने वाला रास्ता बंद कर दिए जाने से लगभग 45 घरों के लोग अपनी करीब 300 कनाल जमीन पर खेती नहीं कर पा रहे हैं। इस परेशानी को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों ने एडीसी हमीरपुर को ज्ञापन सौंपते हुए रास्ता खुलवाने की मांग की।

ग्रामीणों का कहना है कि यह रास्ता वर्षों से सार्वजनिक उपयोग में रहा है और सभी किसान इसी मार्ग से अपनी जमीन तक पहुंचते थे। अब रास्ता बंद होने से वे न तो ट्रैक्टर ले जा पा रहे हैं और न ही बीजाई का कार्य कर पा रहे हैं। खेतों तक पहुंच न होने के कारण खेती पूरी तरह ठप हो गई है, जिससे ग्रामीणों की आजीविका पर संकट गहराता जा रहा है।ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले गांव के एक परिवार ने इस रास्ते पर कब्जा कर घर बना लिया है और अब किसी को भी खेतों की ओर जाने नहीं दिया जा रहा। दो वर्षों से लगातार खेती का कार्य प्रभावित हो रहा है, जिससे उपजाऊ जमीन पर झाड़ियां फैल गई हैं।

गांववासियों ने बताया कि यह मामला कई बार पंचायत स्तर पर भी उठाया गया, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। इस पर नाराज ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है ताकि रास्ता बहाल किया जा सके और वे पुनः खेती शुरू कर सकें।एडीसी हमीरपुर ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि प्रशासनिक स्तर पर जांच की जाएगी और यदि रास्ता सार्वजनिक पाया गया तो उसे शीघ्र खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि संबंधित परिवार से बातचीत कर मामले का समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे सामूहिक प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने उम्मीद जताई है कि प्रशासन न्यायपूर्ण तरीके से इस विवाद का निपटारा करेगा ताकि गांव में दोबारा खेती-बाड़ी बहाल हो सके।

TAGGED: Hamirpur farmers delegation
Chandrika October 28, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article एबीवीपी का वल्लभ महाविद्यालय मंडी में धरना..घटिया खाने और अव्यवस्थाओं को लेकर रोष
Next Article हिमाचल में खिली धूप से मिली राहत, लेकिन ठंडी हवाओं ने बढ़ाई सिहरन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

सोलन में मंदिरों पर चोरों की नजर, न्यू कथेड़ शिव मंदिर से दानपात्र और कैमरे चोरी

Ago

कंडवाल चेकपोस्ट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 43.56 ग्राम हेरोइन सहित दो तस्कर गिरफ्तार

Ago

माता चिंतपूर्णी के दरबार में कौशल ट्रेवल्स का विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

Ago

अमेरिकी हमले में मर्चेंट नेवी कैडेट आदित्य शर्मा की मौत, कैप्टन संजय पराशर ने परिवार से मिलकर जताया शोक

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?