बिलासपुर : सुभाष ठाकुर- जिला पुलिस ने चिट्टे के कारोबार में संलिप्त एक नाईजीरियन तस्कर को दबोचा है। बिलासपुर पुलिस की ओर से दिल्ली में महावीर एनक्लेव में यह कार्रवाई की गई है। वहीं, इस नाईजीरियन को न्यायालय में पेश किया गया। जहां पर इस सरगना को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। वहीं, इस सरगना के तार देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में जुड़े हुए हैं। जिसके चलते पुलिस इस मामले की गहन छानबीन में जुटी हुई है।
बता दें कि सिटी चौकी बिलासपुर टीम ने 16 मार्च को बिलासपुर में चिट्टे के साथ प्रवीण नाम के आरोपी को 30 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा था। इस आरोपी से पुलिस द्वारा की गई पूछताछ के दौरान चिराग निवासी मनाली का नाम सामने आया। वहीं, पुलिस की ओर से मनाली में दबिश देकर इस मामले में दूसरे आरोपी को 21 मार्च को दबोचा। इस आरोपी से भी पुलिस ने पूछताछ की तो इस आरोपी ने चिट्टे की खेप दिल्ली में नाईजीरियन व्यक्ति से खरीदने की बात कही। बताया जा रहा है कि इस मामले में नाईजीरियन व्यक्ति की संलिप्तता के चलते पुलिस ने एक टीम का गठन। जिसमें सिटी चौकी प्रभारी संजीव वालिया, कुलदीप सिंह, कुलदीप कुमार, रोहित कुमार पर आधारित टीम का गठन किया गया। इस टीम ने दिल्ली में नाईजीरियन के निवास पर दबिश दी। बताया जा रहा है कि इस दौरान पुलिस ने जहां इस नाईजीरियन को दबोचा और साथ ही यहां से 50 ग्राम चिट्टा भी बरामद किया।
