सोलन : योगेश शर्मा – शहर के नए बस स्टैंड के पास स्थित मॉडर्न ढाबे में बुधवार शाम करीब 5:30 बजे ढाबे की निचली मंजिल में घास व लकड़ी का पुराने फर्नीचर में एकदम से आग लग गई, जिस पर अग्निशमन विभाग सोलन के कर्मचारियों द्वारा आग पर काबू पाया गया है । घटना में करीब पांच से 7000 का नुकसान आंका गया है ।
अग्निशमन अधिकारी कमलजीत सिंह ने बताया कि 4:40 पर उन्हें फोन द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि मॉडर्न ढाबे के सबसे निचली मंजिल में आग लगी हुई है । सूचना मिलते ही तुरंत वे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया । उन्होंने कहा कि यदि आग बुझाने में थोड़ी ओर देर हो जाती तो बड़ा हादसा भी हो सकता था।
