बिलासपुर : सुभाष ठाकुर -हिमाचल प्रदेश की पहली डिजिटल लाईब्रेरी जिला बिलासपुर में बनने जा रही है।कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी (सीएसआर) का बजट खर्च कर हाईटैक बनाने के लिए कसरत शुरू कर दी गई है।
जिला पुस्तकालय में एक बिग रीडिंग हॉल, ई-लाईब्रेरी, कंप्यूटर टैब, फर्नीचर सहित अन्य सहूलियतों को विकसित करने के साथ साथ सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी सर्विलांस नेटवर्क स्थापित किए जाएंगे। डीसी आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि इस लाइब्रेरी में विद्यार्थियों को एनसीईआरटी व सीबीएसई का सारा सिलेबस ऑनलाईन उपलब्ध होगा। निश्चित तौर पर सूबे की सबसे पहली डिजिटल लाईब्रेरी में विद्यार्थियों को पढऩे के लिए ज्ञान का भंडार उपलब्ध होगा। हाल ही में माईनिंग फंड से 5 लाख रूपए की राशि पुस्तकालय भवन की रिपेयर करने के अलावा कुर्सियां व पंखे इत्यादि खरीदने के लिए उपलब्ध करवाई गई है। जल्द ही सीएसआर के बजट का प्रावधान कर अगली कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जाएगा, ताकि जल्द ही हिमाचल की पहली
डिजिटल लाईब्रेरी बिलासपुर में बन जाए जिसका भरपूर फायदा आने वाले विद्यार्थि ले सकें ।
