मंडी : परी शर्मा – मंडी में आयोजित अतंरराष्ट्रीय शिवरात्री महोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या फलॉप रही। रात 10 बजे से पहले तक मंडी के सेरी चाननी में दर्शकों की खासी भीड़ रही, लेकिन जैसे ही साबरी ब्रदर्स मंच पर पहुंचे। धीरे धीरे लोग अपने घरों की ओर बढ़ गए। पहली सांस्कृतिक संध्या में सीएम सुखविंदर सुक्खू बतौर मुख्यातिथी शिरकत की।
अतंरराष्ट्रीय शिवरात्री महोत्सव मंडी में इस बार संास्कृतिक संध्याओं का आयोजन मंडी शहर के सेरी चाननी में किया जा रहा है। 19 फरवरी को आयोजित हुई पहली सांस्कृतिक संध्या में कुमार साहिल, सैंड आर्ट, सुखाश्रय होगें । पहली सांस्कृतिक संध्या 12 बजे तक आयोजित हुई, रात 10 बजे से पहले तक मंडी के सेरी चाननी में दर्शकों की खासी भीड़ लगी लेकिन जैसे जैसे समय बितता गया वैसे वैसे दर्शकों की भीड़ भी कम होती गई। जैसे ही स्टार कलाकार साबरी ब्रदर्ज मंच पर पहुंचे कुर्सियां खाली नजर आने लग गई। बहरहाल पहली सांस्कृतिक संध्या में सीएम सुखविंदर सुक्खू बतौर मुख्यातिथी शिरकत की। उन्होंने कार्यक्रम को भी देखा।
