अरविंदर सिंह,हमीरपुर: केंद्र की मोदी सरकार ने हिमाचल प्रदेश को गत 9 सालों में करोड़ों रुपए की सौगातें दी हैं और आगे भी प्रदेश के विकास के लिए केंद्र सरकार हर संभव सहयोग करेगी। यह बात केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर से ऊना के लिए प्रस्थान करने से पूर्व कही।इस दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जन समस्याएं सुनी ।
पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए केंद्र मंत्री अनुराग ठाकुर ने अमेरिकी व्यवसाय जॉर्ज सोरोस की ओर से भारतीय लोकतंत्र पर की जा रही टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। उन्होंने कहा कि पिछले 1 महीने से कुछ विदेशी संस्थाओं की ओर से पैसे के बल पर देश के लोकतांत्रिक ढांचे पर प्रहार किया जा रहा है जिसकी जितनी आलोचना की जाए उतना कम हैं। उन्होंने विपक्ष की ओर से इस मुद्दे पर की जा रही बयानबाजी पर पलटवार करते कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों के सामने बौने नजर आने वाले
विपक्ष के नेताओं को इस तरह की बाहरी ताकतों के साथ हाथ मिलाना पड़ रहा हैं।
वहीं पेट्रोल व डीजल को जीएसटी में शामिल करने के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि जीएसटी काउंसिल सहित राज्य सरकारें ही तय कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी राज्यों को एक साथ मिलकर काम करना चाहिए। वहीं अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र व भाजपा सरकारों की ओर से लोगों को राहत पहुंचाने के लिए पेट्रोल व डीजल के दामों में कटौती की गई थी लेकिन कांग्रेस शासित राज्यों ने कोई भी कटौती नहीं की । उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने तो डीजल पर 3 रुपए के दाम बढ़ाकर आम जनता पर बोझ बढ़ाने का काम किया हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष कभी भी पेट्रोल, डीजल को जीएसटी में लाने के बारे में सोच नहीं सकता हैं।
तीन प्रदेशों में होने वाले विधानसभा चुनावों में किया जीत का दावा
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दावा किया कि 3 प्रदेशों में होने वाले विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी जीत का परचम लहराएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी सभी चुनावों को महत्वपूर्ण समझती हैं और पूरे दमखम के साथ अन्य राज्य में होने वाले चुनावों की तैयारियों में डट चुकी हैं।
