अनिल कुमार,किन्नौर: किन्नौर के निचार गांव के पनूंगो नामक स्थान पर शुक्रवार रात जंगल में लगी आग़ से लाखों की वन संपदा जलकर राख हो गई हैं। निचार ग्राम पंचायत बीडीसी सदस्य सुनील नेगी,वन विभाग के अधिकारियों व पुलिस कर्मचारियों ने इस आगजनी की घटना के बाद मौके पर जाकर नुकसान क़ा आंकलन किया हैं। इस आंकलन को लाखों में आंका गया हैं।
बीडीसी सदस्य निचार ग्राम पंचायत सुनील नेगी ने बताया कि निचार स्थित पनूंगो नामक स्थान पर निचार ग्राम पंचायत व वन विभाग की ओर से हालही में सैकड़ो पौधे रोपित किए गए थे,लेकिन आगजनी में नए पौधे भी जलकर राख़ हो गए हैं। उन्होंने बताया कि आग कैसे लगी इसके कारणों का पता भी पुलिस की ओर से लगाया जा रहा हैं।
बता दें कि निचार स्थित पनूंगो नामक स्थान पर वर्ष 2022 के सितंबर व अक्टूबर माह मे भी ऐसी ही आगजनी की घटना हुई थी। इस आग की वजह से जंगल में बड़े-छोटे पौधे व पेड़ जलकर राख़ हुए थे जिसमें कुछ ग्रामीणों के सेब के बगीचों को भी भारी नुकसान हुआ था । इस घटना के बाद एक बार दोबारा आगजनी से बचे हुए छोटे पौधे व पेड़ जलकर राख़ होने से वन विभाग व निचार ग्राम पंचायत को लाखों का नुकसान हुआ हैं।
