By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने जीएसटी में कमी को बताया चुनावी जुमला और दिखावा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने जीएसटी में कमी को बताया चुनावी जुमला और दिखावा
himachalpolitical

पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने जीएसटी में कमी को बताया चुनावी जुमला और दिखावा

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/09/29 at 5:01 PM
Share

Una, Rakesh –कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और ऊना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार किया है। सोमवार को ऊना विश्राम गृह में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा जीएसटी में की गई कमी जनता को राहत भले लगे, लेकिन यह केवल चुनावी जुमला और दिखावा है।

रायजादा ने कहा कि भाजपा नेताओं को कमी का जश्न मनाने की बजाय बीते आठ वर्षों में व्यापारियों और आम जनता पर डाले गए बोझ का हिसाब देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा पहले गलतियां करती है और फिर सुधार का ढोंग करके जश्न मनाती है।उन्होंने नोटबंदी का उदाहरण देते हुए कहा कि तब भी भाजपा ने उत्सव मनाया, जबकि आम जनता उसकी मार झेलती रही। जीएसटी लागू होने के बाद छोटे व्यापारी सबसे ज्यादा प्रभावित हुए और उनका कारोबार बुरी तरह से हिल गया। अब चुनावी माहौल को देखते हुए दरों में कमी कर भाजपा इसे उपलब्धि बताकर जनता को गुमराह कर रही है।पूर्व विधायक ने तंज कसा कि भाजपा पहले जनता को चोट देती है और फिर मरहम लगाने का नाटक करती है। वहीं कांग्रेस हमेशा छोटे व्यापारियों, मध्यम वर्ग और आम जनता के साथ खड़ी रही है और आगे भी उनके हक की लड़ाई लड़ती रहेगी।

साथ ही उन्होंने हिमाचल के सांसद अनुराग ठाकुर पर भी निशाना साधा और कहा कि हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा से प्रदेश के हजारों परिवार प्रभावित हुए, सड़कें और पुल बह गए, लेकिन केंद्र सरकार से अब तक कोई ठोस मदद नहीं मिली। उन्होंने कहा कि सांसद का दायित्व होता है कि वह प्रदेश की आवाज़ केंद्र में बुलंद करें, लेकिन अनुराग ठाकुर कोई विशेष पैकेज या राहत नहीं दिलवा पाए।

TAGGED: Una congress former MLA Satpal Raizada
Chandrika September 29, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सरदार पटेल यूनिवर्सिटी में पहली बार इंटर कॉलेज खेल एवं युवा महोत्सव का आगाज़
Next Article कैहडरू में बनेगा ग्रामीण कैफ़े, महिला समूहों को मिलेगा रोजगार और पर्यटकों को हिमाचली स्वाद
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

AAP छोड़ BJP में जाने पर भड़के सतपाल संधू, कहा– विश्वासघात

Ago

युवाओं की पहल: आवारा पशुओं के संरक्षण के लिए नई शुरुआत

Ago

आईपीएल मैचों के सफल आयोजन को लेकर इन्द्रूनाग के दर पहुंचे एचपीसीए के अधिकारी, हवन यज्ञ कर मांगी गई मनोकामना

Ago

आरजीवीएसवाई से हरित क्रांति: 4,000 हेक्टेयर में पौधरोपण, 15,000 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?