By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: ऊना में फ्रूट प्रोसेसिंग युनिट का शिलान्यास,ड्रैगन फ्रूट्स,अश्वगंधा, एलोवेरा सहित अन्य फलों की होगी प्रोसेसिंग
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > ऊना में फ्रूट प्रोसेसिंग युनिट का शिलान्यास,ड्रैगन फ्रूट्स,अश्वगंधा, एलोवेरा सहित अन्य फलों की होगी प्रोसेसिंग
himachal

ऊना में फ्रूट प्रोसेसिंग युनिट का शिलान्यास,ड्रैगन फ्रूट्स,अश्वगंधा, एलोवेरा सहित अन्य फलों की होगी प्रोसेसिंग

admin
admin 4 Min Read
Updated 2023/01/17 at 12:38 PM
Share

राकेश,ऊना: ऊना जिला की ग्राम पंचायत बेहड़ जसवां में 1.65 करोड रुपए की लागत से बनने वाले बनने वाली फ्रूट प्रोसेसिंग यूनिट का मंगलवार को शिलान्यास चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन बबलू ने किया। यह फ्रूट प्रोसेसिंग यूनिट ऊना जिला के बागवानों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने की दिशा में बेहतर पहल हैं। विश्व बैंक की ओर से हिमाचल प्रदेश हॉर्टिकल्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के माध्यम से इस यूनिट को बनाया जा रहा हैं।

इस मौके पर विधायक सुदर्शन बबलू ने कहा कि इस फ्रूट प्रोसेसिंग इकाई के स्थापित होने से मुख्यतः ड्रैगन फ्रूट्स, अश्वगंधा, एलोवेरा, अंजीर तथा स्टीविया सहित विभिन्न प्रकार के फलों की भी प्रोसेसिंग की जाएगी। उन्होंने कहा कि भविष्य मे इस क्षेत्र में ड्रैगन फ्रूट सहित फल उत्पादन से संबंधित अन्य गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा जिससे क्षेत्रवासियों की आर्थिकी सुदृढ़ होगी। सुदर्शन बबलू ने क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं का आह्वान किया कि वे कृषि व बागवानी की आधुनिक तकनीक को अपनाते हुए इसे व्यवसाय के रूप में अपनाएं।
वहीं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि विश्व बैंक की ओर से प्रदेश सरकार के सहायोग से बागवानी क्षेत्र में एक विकासात्मक परियोजना संचालित की जा रही हैं। इसी के तहत जिला में डैगन फ्रूट प्रोसैसिंग के लिए पहला प्रोजैक्ट स्वीकृत किया गया हैं। उन्होंने बताया कि यह प्रोजैक्ट बेहड़ जसवां की उद्यमी रीवा सूद की ओर से लगाया गया है, जिसका अग्रीवा नेचुरली ब्रैंड के नाम से उत्पाद का विक्रय किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला में गत दो-तीन वर्षों से ड्रैगन फू्रट की खेती आरंभ की गई हैं। उन्होंने बताया कि मनरेगा के माध्यम से भी ड्रैगन खेती को प्रोत्साहित किया जा रहा हैं ताकि जिला के ज्यादा से ज्यादा किसान ड्रैगन
फ्रूट की खेती से जुड़ सकें।
उन्होंने कहा कि ड्रैगन फ्रूट की खेती किसानों/बागवानों के लिए बेहतर योजना है। राज्य सरकार ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिए बढ़ावा दे रही हैं, क्योंकि
ड्रैगन फ्रूट काफी मंहगा हैं। जो किसान खेती की माध्यम से अपनी आय में बढ़ौतरी करना चाहते है वे ड्रैगन फ्रूट की खेती की ओर अपनी रूचि बढ़ाएं। उन्होंने बताया कि जिला का तापमान इस फ्रूट की खेती करने के लिए अनुकूल हैं। उन्होंने बताया कि ड्रैगन की खेती बंजर ओर असिंचित जमीन पर भी संभव हैं ओर इसके  बेसहारा व जंगली जानवरों की ओर से उजाड़े जाने का खतरा भी कम है, इसलिए ड्रैगन की खेती इस क्षेत्र में लोगों की आय का प्रमुख साधन बन सकती हैं।
जिला में ड्रैगन फ्रूट उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए किसानों व बागवानों को हर संभव सहयोग प्रदान किया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि जिला में किसानों व बागवानों को ड्रैगन फ्रूट के 5000 पौधे दिए जा चुके हैं तथा कई लोग अपने स्तर पर भी ड्रैगन की खेती को अपना रहे हैं। उपायुक्त ने जिला के किसानों से आग्रह किया के वे ड्रैगन फ्रूट की खेती के प्रति रूझान पैदा करें ताकि वह इससे अच्छी कमाई करके अपनी आर्थिकी को सुदृढ़ कर सकें।
TAGGED: dragon fruits, Foundation, fruit processing unit, una
admin January 17, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article राष्ट्रीय युवा सप्ताह के तहत स्वच्छता, पर्यावरण, लोक संस्कृति और नशे से दूर रहने का दिया जा रहा संदेश
Next Article 3 साल में प्रदेश की बिगड़ी हुई अर्थव्यवस्था को ठीक करेगी कांग्रेस सरकार: मुख्यमंत्री
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

भोरंज में पंचायत चुनावों को लेकर अधिकारियों का दूसरा चरण का प्रशिक्षण संपन्न

Ago

नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस को मिला जनसमर्थन, विकास कार्यों पर जनता ने जताया भरोसा : केवल सिंह पठानिया

Ago

भोटा और सुजानपुर में कांग्रेस समर्थित प्रतिनिधियों का दावा मजबूत, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर जताई उम्मीद

Ago

टक्का जिला परिषद वार्ड में चुनावी मुकाबला तेज, सुमित शर्मा ने जसवीर बिट्टा को दी विकास एजेंडा बताने की चुनौती

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?