संजु चौधरी, शिमला: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रदेश भर में प्रत्येक जिला में जिला सम्मेलन आयोजित करेगी। यह जिला सम्मेलन 12 जनवरी से 23 जनवरी तक होंगे जिनमें 24 हजार के करीब छात्र भागीदार बनेगें। इन सम्मेलनों में परिषद की स्कूल की इकाई, महाविद्यालय इकाई, विश्वविद्यालय इकाई व सभी राष्ट्रीय स्तर के शिक्षण संस्थानों से ले कर के आईटीआई के छात्र भाग लेंगे।
शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में एबीवीपी के प्रांत मंत्री आकाश नेगी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद का यह 75 वां वर्ष हैं। आज स्कूल से लेकर आईटीआई व सभी राष्ट्रीय स्तर के शिक्षण संस्थानों में परिषद का काम पहुंचा हैं। उन्होंने बताया कि एबीवीपी देश के सभी ज़िलों में ज़िला सम्मेलनों का आयोजन करेगी। इन जिला सम्मेलनों में हिमाचल प्रदेश के प्रत्येक जिला के अंदर प्रत्येक शिक्षण संस्थान के छात्र भाग लेंगे। इन जिला सम्मेलनों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला से जुड़ी शिक्षा क्षेत्र व समाज क्षेत्र की समस्याओं पर प्रस्ताव भी पारित करेगी।
अपने-अपने जिला में लोकल फ़ॉर वोकल व अपने हाथों की कारीगरी को कैसे देश विदेश में प्रसिद्ध किया जाए इस पर भी सभी छात्रों से सुझाव लिए जाएंगे। छात्रों की ओर से बताए गए मुद्दों पर खुले मंच पर छात्र नेताओं की ओर से भाषण दिए जाएंगे।
