By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: दागी अफसरों पर सख्त हुई सरकार, विधानसभा में घिरने के बाद CM सुक्खू का बड़ा ऐलान
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > दागी अफसरों पर सख्त हुई सरकार, विधानसभा में घिरने के बाद CM सुक्खू का बड़ा ऐलान
himachalNews

दागी अफसरों पर सख्त हुई सरकार, विधानसभा में घिरने के बाद CM सुक्खू का बड़ा ऐलान

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/03/18 at 9:43 PM
Share
ऊना, राकेश -:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे चरण के पहले दिन बुधवार को ऊना से बीजेपी विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने दागी अधिकारियों को सेवा विस्तार देने के मुद्दे पर सरकार को घेरा। उन्होंने सवाल उठाया कि रिश्वत के आरोपों में पकड़े गए अधिकारियों को रिटायरमेंट के बाद दोबारा अहम जिम्मेदारियां क्यों दी जा रही हैं, वह भी संवेदनशील पदों पर।
सत्ती ने सदन में कहा कि उनके क्षेत्र में एक ऐसे अधिकारी को, जिस पर रिश्वत लेने और गरीबों की जमीन हड़पने जैसे गंभीर आरोप हैं, सेवा विस्तार देकर फिर से नियुक्त किया गया। उन्होंने इसे प्रशासनिक व्यवस्था पर बड़ा सवाल बताते हुए सरकार की नीति स्पष्ट करने की मांग की।
विपक्ष के इस हमले पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कड़ा रुख अपनाने का संकेत दिया। उन्होंने सदन में साफ कहा कि अब दागी अधिकारियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे अधिकारियों को तुरंत सेवा से हटाया जाएगा और भविष्य में उन्हें किसी तरह का सेवा विस्तार नहीं दिया जाएगा।इस मुद्दे पर सदन में जोरदार बहस देखने को मिली और सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हुए। विपक्ष ने इसे भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाला कदम बताते हुए सरकार को घेरा, जबकि मुख्यमंत्री के बयान के बाद यह साफ हो गया कि सरकार अब इस मामले में सख्ती दिखाने के दबाव में है।
TAGGED: Una MLA satpal satti
Chandrika March 18, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article देव अनुमति से शिवरात्रि में हर वर्ष होगा देव भ्रमण श्रृंखला का भव्य आयोजन सर्व देवता
Next Article पर्यटन निगम के निजीकरण फैसले के खिलाफ कर्मचारियों का प्रदर्शन तेज
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

प्रदेश में पंचायती राज चुनावों में बीजेपी समर्थित उम्मीदवारों की हुई जीत – जयराम ठाकुर

Ago

मेडिकल -नॉन मेडिकल 12वीं पास अविवाहित युवक-युवतियों को डॉ रेड्डी लैबोरेट्रीज दे रहा रोजगार

Ago

गलत खानपान से बढ़ रहीं बीमारियां, आरोग्य भारती देशभर में नियुक्त करेगी ‘आरोग्य मित्र’

Ago

नशा तस्करी पर नूरपुर पुलिस का शिकंजा, तीन मामलों में छह आरोपी गिरफ्तार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?