संजु चौधरी, शिमला: ओवरटाइम ओर रात्रि भत्ते जारी न होने से खफा एचआरटीसी कर्मचारियों की नाराज़गी को प्रदेश सरकार ने दूर कर दिया हैं। सरकार ने कर्मचारियों से किए गए अपने वादे के अनुसार हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के चालकों और परिचालकों को ओवरटाइम और रात्रि भत्ते के भुगतान के लिए 4.50 करोड़ रुपये जारी किए हैं। सरकार के इस फैसले से एचआरटीसी ड्राइवर यूनियन ने सरकार का आभार जताया हैं।
ड्राइवर यूनियन के अध्यक्ष मान सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने दो किस्तों में 11 करोड़ देने की बात की थी जिसमें से साढ़े चार करोड़ जारी कर दी गई हैं। सरकार ने जल्द 3 फ़िसदी डीए देने की भी बात कही थी, उन्हें उम्मीद है कि वह जल्द दिया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई है कि सरकार चरणबद्ध तरीके से उनकी सारी मांगों को पूरा करेगी।
