By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: बिजली महादेव रोपवे के विरोध में सड़कों पर उतरे ग्रामीण…कहा देवता के आदेश की होगी पालना
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > बिजली महादेव रोपवे के विरोध में सड़कों पर उतरे ग्रामीण…कहा देवता के आदेश की होगी पालना
himachalpolitical

बिजली महादेव रोपवे के विरोध में सड़कों पर उतरे ग्रामीण…कहा देवता के आदेश की होगी पालना

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2023/06/02 at 6:14 PM
Share

कुल्लू : मनमिंन्द्र अरोड़ा -जिला कुल्लू की खराहल घाटी में बनने वाले बिजली महादेव रोपवे के विरोध में अब सैकड़ों लोग सड़कों पर आ गए हैं। बिजली महादेव में रोपवे ना बनाने के बारे में देवता बिजली महादेव के द्वारा बीते दिनों देववाणी के माध्यम से आदेश दिए गए थे। ऐसे में अब खराहल और कशावरी फाटी के लोगों ने आदेश की पालना करते हुए इसका विरोध करना शुरू कर दिया है।

शुक्रवार को खराहल और कशावरी फाटी के लोग सरवरी पर एकत्र हुए और उसके बाद सैकड़ों लोगों ने ढालपुर में धरना प्रदर्शन भी किया। इस दौरान सैकड़ों लोग डीसी कार्यालय के बाहर पहुंचे और उन्होंने सरकार से मांग रखी कि स्थानीय लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए रोपवे का निर्माण नहीं किया जाए। इस दौरान बिजली महादेव मंदिर कमेटी के सदस्यों ने बीते दिनों सीपीएस सुंदर ठाकुर के साथ हुई मुलाकात में उन्हें धमकाने का भी आरोप लगाया। वहीं डीसी कुल्लू के माध्यम से भी सरकार को ज्ञापन भेजा गया कि यहां पर बिजली महादेव रोपवे का निर्माण बिल्कुल नहीं किया जाए। इससे जहां स्थानीय लोगों का रोजगार खत्म होगा तो वहीं पर्यावरण को भी ख़ासा नुक़सान पहुंचेगा।पुईद पंचायत के प्रधान सर चंद् ने बताया कि मंदिर कमेटी के द्वारा जब जनरल हाउस आयोजित किया गया तो उसमें देवता ने भी आदेश दिया कि उन्हें रोपवे बिल्कुल भी मंजूर नहीं है। रोपवे के निर्माण से घाटी की जनता को फायदा नहीं मिलेगा। जबकि चंद लोग ही इस से मालामाल होंगे। ऐसे में अगर सरकार खराहल घाटी का विकास जाती है तो वे यहां पर सड़कों को चौड़ा करें और पानी जैसी समस्या को दूर करें।

जिया पंचायत के प्रधान संजीव कुमार का कहना है कि खराहल और कशावरी फाटी के लोग इस रोपवे का विरोध कर रहे हैं। क्योंकि देवता ने भी अपना आदेश सुनाया है कि उन्हें यह रोपवे मंजूर नहीं है। ऐसे में वह ग्रामीणों के साथ हैं और देवता के आदेश को हर हाल में माना जाएगा।

मंदिर कमेटी ने सीपीएस पर लगाए धमकाने के भी आरोप

पूर्व बीडीसी सदस्य एवं बिजली महादेव मंदिर कमेटी के सचिव हेमराज शर्मा ने बताया कि जब बीते दिनों वह सीपीएस सुंदर ठाकुर से बात करने पहुंचे थे तो उन्होंने रोपवे मामले में राजनीति करने के आरोप लगाए थे और उन्हें राजनीति करने के नाम पर जलील भी किया। ऐसे में वह देवता के आदेश को भी बिल्कुल भी नहीं मान रहे हैं। हेमराज शर्मा का कहना है कि खराहल घाटी की जनता के लिए वे सदा साथ खड़े हैं और इस रोपवे का लगातार विरोध किया जाएगा।

वहीं बिजली महादेव महिला मंडल की प्रधान शांता ठाकुर ने बताया कि बिजली महादेव मार्ग पर कई ऐसी महिलाएं हैं। जो रोजाना सामान बेच कर अपना गुजारा कर रही हैं। रोपवे बनने से उनकी आजीविका भी खत्म हो जाएगी। खराहल घाटी की महिलाएं भी इस रोपवे का विरोध कर रहे हैं और सरकार को भी इस बात का ध्यान रखना चाहिए।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा ये

वही ढालपुर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी बिजली महादेव रोपवे मामले में कांग्रेस सरकार को सलाह देते हुए कहा कि जनता को डराने धमकाने से कुछ नहीं होता है। बल्कि इस मुद्दे पर सरकार के प्रतिनिधियों को आम जनता से बात करनी चाहिए। जनता से अगर बात की जाएगी तो इसका रास्ता निकल सकता है। लेकिन जिस तरह से कांग्रेस सरकार अब जनता को डरा धमका रही है। वह लोकतंत्र के लिए बिल्कुल भी सही नहीं है।

TAGGED: KULLU
Chandrika June 2, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article 14 जून को ढालपुर आएंगे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा.. रथ मैदान में होगी बीजेपी संसदीय क्षेत्र की रैली
Next Article एचआरटीसी चालकों ओर परिचालकों को सरकार ने ओवरटाइम और रात्रि भत्ते का 4.50 करोड़ किया जारी,यूनियन ने जताया आभार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

पूरे सैन्य सम्मान के साथ विदा हुए जवान अभिषेक कुमार, नौहगी गांव में पसरा मातम

Ago

नूरपुर डैकवां स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित

Ago

मोइन शनि देव मंदिर में श्रद्धा का सैलाब, भव्य आयोजन में गूंजे भक्ति गीत

Ago

आतंकवाद विरोधी मोर्चे के अध्यक्ष एमएस बिट्टा ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में नवाया शीश, व्यवस्थाओं को सराहा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?