सोलन (योगेश शर्मा): सोलन जिला में लंपी वायरस के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए पशुपालन विभाग पशुपालकों को जागरूक करने के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन कर रहा है। अभी तक जिले में पशुपालन विभाग द्वारा करीब 80 जागरूकता शिविर आयोजित किए जा चुके है। जिसमें किसानों को लंपी वायरस के प्रति जागरूक किया जा रहा है कि कैसे वे अपने पशुओं को बचा सकते हैं। पशुपालन विभाग सोलन के उपनिदेशक डॉ.बी.बी.गुप्ता ने बताया कि जिले की हर पंचायत में जागरूकता शिविर आयोजन करके पशुपालकों को जागरूक किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि जिला में सौ में से करीब चार से पांच पशुओं की मौत अब सामने आ रहे है। उन्होंने कहा कि पशुपालकों को सलाह दी जा रही है कि यदि पशु बीमार होते हैं,तो उन्हें अलग रखें वही अपनी गौशालाओं को साफ रखें ताकि वहां पर मक्खी मच्छर और चिड़न न पनप सके क्योंकि इनसे बीमारी फैलने का आसार बढ़ जाते हैं। उन्होंने कहा कि पशुपालकों को यह भी सलाह दी जा रही है। यदि पशुओं में किसी तरह के लक्षण दिखाई देते हैं तो वे तुरंत पशु चिकित्सक से सलाह लें।
डॉ गुप्ता ने कहा कि जिला में लंपी वायरस का पहला मामला 15 जुलाई को सामने आया था। अभी तक जिला में कुल 7500 मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें से 336 पशुओं की मौत हो चुकी है तो वही 4464 पशु इससे स्वस्थ भी हो चुके हैं। वहीं जिले में अभी भी करीब 3100 मामलों एक्टिव है। उन्होंने कहा कि पिछले 1 सप्ताह से लंपी वायरस के मामलों में गिरावट आई है, पहले जिले में रोजाना 500 से 550 तक मामले सामने आ रहे थे लेकिन अब यही मामले 300 तक मामले सामने आ रहे हैं।
