By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हमीरपुर हो गया BJP मुक्त: धूमल, अनुराग भी नहीं बचा पाए साख: राजेंद्र राणा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > election > हमीरपुर हो गया BJP मुक्त: धूमल, अनुराग भी नहीं बचा पाए साख: राजेंद्र राणा
electionhimachalpolitical

हमीरपुर हो गया BJP मुक्त: धूमल, अनुराग भी नहीं बचा पाए साख: राजेंद्र राणा

admin
admin 4 Min Read
Updated 2022/12/09 at 4:14 PM
Share

अरविंदर सिंह, हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश में बीते कल विधानसभा चुनाव के नतीजे आए हैं। इन नतीजों में अगर बात हमीरपुर जिला कि की जाए तो हमीरपुर जिला में 4 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। तो वहीं एक सीट आजाद उम्मीदवार के खाते में गई है। हमीरपुर के सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र राणा ने जीत हासिल की है हालांकि इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी को जीत दिलवाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल सहित केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने खुद गली-गली जाकर चुनावी प्रचार किया था। बावजूद इसके जनता ने यहां कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र राणा पर विश्वास जताते हुए उन्हें दूसरी बार विजेता बनाया हैं, जिस पर राजेंद्र राणा ने सुजानपुर की जनता का आभार जताया है।

आज शिमला में आयोजित होने वाली जीते हुए विधायकों की बैठक में भाग लेने के लिए जाते समय राजेंद्र राणा ने मीडिया से रूबरू होते हुए उन्हें विजेता बनाने के लिए जनता का आभार प्रकट किया। वहीं इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सुजानपुर में उन्हें हराने के लिए गली कूचे में चुनावों के दौरान डटे रहे, लेकिन ना तो वह राजेंद्र राणा को हरा पाए और ना ही अपनी और अपनी पार्टी क साख बचा पाए हैं।

उन्होंने कहा कि खुंदक और द्वेष भावना के साथ राणा को बाहर करने के लिए जितना जोर आजमाइश भाजपा नेता कर सकते थे उन्होंने करके देख ली, लेकिन जनता का आशीर्वाद उनके साथ हमेशा था और हमेशा रहेगा। उन्होंने लोगों के आशीर्वाद से ही उन्होंने सुजानपुर से दूसरी बात जीत दर्ज की है ओर हमीरपुर पूरी तरह से भाजपा मुक्त हो गया है। उन्होंने कहा कि पूरे हिमाचल में 4 जिले ऐसे हैं जिसमें भाजपा का पूरी तरह से सूपड़ा साफ हो गया है। हिमाचल में पहली बार भाजपा ने प्रदूषित करने वाली राजनीति की है जो यहां की सभ्यता नहीं है। उन्होंने पैसे वाले लोगों को चुनाव में बैठाया था। उन्होंने कहा कि सुजानपुर विधानसभा के चुनाव में इस बार धनबल और शराब का खुलकर इस्तेमाल विरोधियों की ओर से किया गया है। अगर जनता के बीच बदला लेने की भावना के साथ जाकर वोट मांगने का काम किया जाएगा तो जनता इसे कभी भी स्वीकार नहीं करेगी।

उन्होंने कहा कि हार जीत जीवन के पहलू है और इसे स्वीकार करना चाहिए। राजेंद्र राणा ने कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद मुख्यमंत्री पद की दावेदारी को लेकर कहा कि कांग्रेस जल्द ही अपना मुख्यमंत्री घोषित करेगी। प्रदेश में जैसे ही कांग्रेस की सरकार बनेगी तो जनता से किए गए सभी वादे पूरे किए जाएंगे और उन्हें पूरा करने के लिए दिन रात काम किया जाएगा। नौजवानों, महिलाओं, कर्मचारियों की जितनी भी समस्याएं हैं उन्हें हल करने का काम कांग्रेस की नई सरकार करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आलाकमान इस पर गंभीरता से विचार कर रहा है और हिमाचल प्रदेश में जल्द ही सशक्त कांग्रेस नेता को पार्टी मुख्यमंत्री बनाएगी।

जनता ने रिवाज ना बदलते हुए बदल दी सरकार

राजेंद्र राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर यहां रिवाज बदलने की बड़ी-बड़ी बातें करते रहे थे, लेकिन जनता ने रिवाज तो नहीं बदला यहां सरकार ही बदल दी है। उन्होंने अपनी इस जीत का सारा श्रेय कार्यकर्ताओं और सुजानपुर की जनता को दिया है, उनका हमेशा दिल की गहराइयों से आभार जताया हैं।

TAGGED: Anurag, BJP, hamirpur, Prem Kumar Dhumal, Rajendra Rana
admin December 9, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हमीरपुर में मनाया गया कांग्रेस की जीत का जश्न, पटाखे फोड़ने के साथ ही बांटी मिठाईयां
Next Article हिमाचल में बन रही कांग्रेस की सरकार, अब नहीं होगी चंबा की अनदेखी: आशा कुमारी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

फायर सीजन अलर्ट: हमीरपुर में ठीकरी पहरे और फायर वाचर तैनात होंगे

Ago

एडीसी ने किया नशा निवारण केंद्रों का निरीक्षण, संचालकों को दिए निर्देश

Ago

पृथ्वी दिवस पर हिमाचल में इको डोगरा बटालियन का व्यापक हरित अभियान

Ago

नारी चिंतपूर्णी में बगलामुखी प्रकटोत्सव की तैयारियां पूरी, भव्य आयोजन के लिए श्रद्धालुओं को आमंत्रण

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?