अरविंदर सिंह,हमीरपुर: प्रदेश में भले ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के दावे किए जाते हैं लेकिन सरकारी अस्पतालों के हालात इन दावों की पोल खोलने का काम कर रहे हैं। ऐसे ही कुछ हालात हैं। हमीरपुर के मेडिकल कॉलेज के गायनी वार्ड क़ई जहां मरीजों को दिक्कतों कक सामना करना पड़ रहा है। यहां एक बेड पर दो-दो गाइनी के मरीज इलाज करवाने के लिए मजबूर हैं। मरीजों के तमीरदारों का कहना है कि उन्हें सही व्यवस्था ना होने की वजह से काफी समस्या झेलनी पड़ रही है।
सर्दियों के मौसम में मरीजों सहित तमीरदारों को भी बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इन हालातों को लेकर हमीरपुर मेडिकल कॉलेज दूसरे डिस्ट्रिक्ट से आने वाले मरीजों की दुहाई दे रहा है, जिस कारण गायनी वार्ड की ओपीडी में लगातार बढ़ोतरी हो रही है ओर इस तरह के हालात पैदा हो गए हैं।
हमीरपुर के एमएस रमेश चौहान बताया की बीते सप्ताह गायनी वार्ड में 475 के करीब मरीजों की भर्ती की गई है। उन्होंने बताया कि हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में गायनी वार्ड के 40 से 60 बेड उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त मरीजों के लिए 20 बेड एक्स्ट्रा लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि हमीरपुर जिला के साथ लगते अन्य जिलों के गायनी मरीज हमीरपुर के मेडिकल अस्पताल में पहुंच रहे हैं, जिसके चलते अस्पताल में गायनी वार्ड में रश बढ़ गया है, लेकिन अस्पताल में मरीजों को कोई दिक्कत ना हो उसके लिए पूरी सहायता की जा रही है।
