संजीव महाजन,नूरपुर: महंगाई व बेरोज़गारी,भ्रष्टाचार से त्रस्त जनता ने बीजेपी के विरोध में जनादेश का रुझान देकर प्रदेश में बीजेपी का सूपड़ा साफ़ कर दिया है। आठ दिसंबर को मात्र राजनीतिक घोषणा की औपचारिकता निभाई जाएगी ओर पूर्ण बहुमत से हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनेगी। यह बात प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुदर्शन शर्मा ने शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कही।
सुदर्शन शर्मा ने बताया कि आम गरीबआदमी बीजेपी की जनविरोधी नीतियों से दुखी था, जिसका बदला प्रदेश के मतदाताओं ने बीजेपी सरकार के विरोध में मतदान करके प्रजातंत्र के पर्व की परंपरा को बखूबी निभाया है। प्रदेश में पांच वर्ष निरंतर अराजकता का माहौल बना रहा। प्रत्येक वर्ग महंगाई,बेरोज़गारी, भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ता रहा, लेकिन बीजेपी सरकार के रखवाले उड़नखटोलों में सैर सपाटे करते रहे,जबकि प्रदेश का मतदाता अपने आप को असुरक्षित समझता रहा।
उन्होंने कहा कि बीजेपी के शासन में मुख्यतः कर्मचारी वर्ग ,ओपीएस वर्ग ,फ़ोरलेन पीड़ित वर्ग,बेरोज़गार वर्ग ने कांग्रेस की नीतियों पर विश्वास व्यक्त किया व कांग्रेस पार्टी के पक्ष में रुझान दिखाते हुए ,प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। प्रदेश की जनता ने कांग्रेस के पक्ष में जनादेश का रुझान दिया है ओर हिमाचल में कांग्रेस की जीत से ही देश में कांग्रेस की सत्ता वापसी का शुभारंभ होगा।
