अरविंदर सिंह,हमीरपुर : उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में श्रद्धालु अगर हवन पाठ करवाना चाहते हैं तो वह इसके लिए बुकिंग का ऑनलाइन कर सकते हैं। मंदिर न्यास की ओर से श्रद्धालुओं के लिए यह सुविधा शुरू की गई हैं। देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सके इसके लिए न्यास की विभिन्न कदम उठाए जा रहे हैं। इसी के तहत अब न्यास की ओर से हवन पूजा के लिए शश्रद्धालुओं को ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए श्रद्धालुओं की मांग पर पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया हैं। दियोटसिद्ध मंदिर न्यास चेयरमैन एवं उपायुक्त हमीरपुर हेमराज बैरवा ने बताया कि मंदिर प्रशासन के इस प्रोजेक्ट के तहत देश विदेश में बैठे बाल योगी बाबा बालक नाथ जी के इच्छुक भक्त ऑनलाइन माध्यम से दियोटसिद्ध में हवन पूजा की बुकिंग करवा सकते हैं । श्रद्धालू बाबा जी के धुने पर हवन करवाने के लिए ऑनलाइन बुकिंग करवा कर पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर अपनी हवन पूजा करवा सकेंगे।
बता दें कि श्रद्धालुओं की दियोटसिद्ध में हवन करवाने की लंबे समय की मांग की जा रही थी और मंदिर प्रशासन के पायलट प्रोजेक्ट से इसे पूरा किया जा रहा हैं।
दियोटसिद्ध मंदिर न्यास चेयरमैन एवं उपायुक्त हमीरपुर हेमराज बैरवा ने बताया कि श्रद्धालुओं की मांग पर उनकी सुविधा के लिए बाबा जी के धूने पर हवन करवाने के लिए पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया है जिसके तहत इच्छुक श्रद्धालू ऑनलाइन बुकिंग कर न्यास की ओर से तय शुल्क पर हवन करवा सकता हैं।
