सोलन:योगेश शर्मा- जिला सोलन कोरोना संक्रमण से पूरी तरह से मुक्त हो चुका है। जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग सोलन ने राहत की सांस ली है। वहीं दूसरी तरफ कोविड के नए वेरिएंट को लेकर भी विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। विभाग द्वारा कोरोना सैंपलिंग को जिला में बढ़ाया गया है। जहां रोजाना पहले 30 से 40 सैंपल लिए जा रहे थे , वहीं अब 100 से 150 सैंपल स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमण की जांच के लिए कर रहे है।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अमित रंजन ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे लोग कोरोना के प्रति सावधानी बरते। उन्होंने कहा कि जिला सोलन कोरोना संक्रमण से पूरी तरह से मुक्त हो चुका है, लेकिन अभी भी लोगों को इसके प्रति सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जिला में 31656 लोग अबतक कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। उन्होंने कोविड के नए वेरियंट को लेकर लोगों से मास्क लगाने, सामाजिक दूरी के नियम की पालना करने और हाथों को सेनेटाइज करने की अपील की है।
