संजु चौधरी,शिमला:प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने शुक्रवार को प्रदेश के एक मात्र कैंसर अस्पताल आईजीएमसी का दौरा किया। इस दौरान जहां उन्होंने कैंसर अस्पताल में इलाज़ के लिए आने मरीज़ो को मिलने वाली सुविधाओं का जायज़ा लिया। इसके साथ ही उन्होंने निर्माणाधीन कैंसर ओपीडी ब्लॉक के कार्य को भी शीघ्र पुरा करने के अधिकारियों को निर्देश दिए।
स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल ने कहा कि प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों से लोग आईजीएमसी इलाज के लिए पहुंचते हैं। सरकार किस तरह से लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं और सुविधाएं प्रदान कर सकती हैं इस दिशा में सरकार काम कर रही हैं।
स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि कैंसर आज के समय में देश दुनिया में बड़ी समस्या बनी हुई हैं। इसका एक कारण मिलावटी खाद्य पदार्थ का सेवन और जीवन शैली में बदलाव भी हैं। सरकार फूड सेफ्टी को लेकर भी गंभीर हैं। किस तरह से मिलावटी खाद्य पदार्थों के चलन को रोका जाए इसके लिए भी सरकार काम कर रही हैं। शिमला के कैंसर अस्पताल में अत्याधुनिक मशीनरी के इस्तेमाल से कैंसर का समय पर पता चल सके इस दिशा में प्रदेश सरकार काम करेगी और प्रदेश के भीतर ही लोगों को इलाज उपलब्ध करवाया जाए इसके लिए सरकार प्रयासरत हैं।
स्वास्थ्य मंत्री ने भाजपा की ओर से हिम केयर योजना को बंद करने को लेकर लगाए जा रहे आरोपों को लेकर कहा कि सरकार हिम केयर योजना को बंद करने वाली नहीं हैं, बल्कि इस योजना को और सुदृढ़ कैसे किया जाए इस दिशा में सरकार काम कर रही हैं।
