संजीव महाजन, नूरपुर: ज्वाली विधानसभा के कोटला में ज्वाली भाजपा मंडल की बैठक कार्यकारिणी में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जोरदार हुआ हंगामा। हंगामा इतना बढ़ गया कि हाथापाई तक की नौबत आ गई और बैठक में जोरदार हंगामा हुआ। मंडल अध्यक्ष उत्तम धीमान महामंत्री चैन सिंह जिला आईटी सेल के संयोजक विजय जरयाल बैठक पहले से ही छोड़कर भाग गए। इस तरह पार्टी के अंदर बहुत बड़ा हंगामा होते-होते बच गया।
भाजपा प्रत्याशी संजय गुलेरिया के समर्थकों ने कहा कि जिन लोगों ने पार्टी के प्रत्याशी के चुनावों में भीतरघात किया हैं। हमारे पास उनके तथ्य हैं उन्हें पार्टी से निकालो, जबकि हंगामा इस बात को लेकर हुआ कि जब मंडल अध्यक्ष ने कहा कि बैठक में वही लोग बैठेंगे जिन्हें बुलाया गया हैं। जब कार्यकारिणी की बैठक शुरू होने लगी थी,तो महामंत्री रजिस्टर लेकर भागने लगे तो वहां पर कार्यकर्ताओं ने महामंत्री से कार्यकारिणी का रजिस्टर भी ले लिया और कहा कि यह पार्टी का रजिस्टर है ना कि आपका कार्यकर्ता। कार्यकर्ता कहने लगे कि यह पार्टी का कार्यक्रम हैं। उसके बाद अर्जुन समर्थक वहां से भाग गए। उधर इस बैठक में विधायक अर्जुन सिंह भी नहीं पहुंचे ।
शुक्रवार को हुई इस बैठक में जिला अध्यक्ष भी पहुंचे थे,लेकिन वह बाहर से ही हंगामा देखकर रफूचक्कर हो गए और सामने दूसरे एक होटल में बैठकर अपने कुछ एक कार्यकर्ताओं के साथ बैठे रहे। उधर उसके बाद कार्यकारिणी की बैठक हुई। पार्टी की ओर से वहां पर मौके पर एक प्रस्ताव डालकर मंडल का कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश निखिल ओर महामंत्री डॉ. रजिंदर को बनाया गया ओर ज्वाली भाजपा कार्यकारिणी की बैठक महामंत्री मनोज कुमार,जिला अध्यक्ष धीरज खत्री, जिला सचिव रणजीत सिंह गुलेरिया, प्रदेश ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष योगराज मेहरा, प्रदेश सचिव भाजपा विशाल चौहान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रदीप शर्मा ओर पार्टी के प्रत्याशी रहे संजय गुलेरिया के नेतृत्व में बैठक शुरू हुई जिसमें पार्टी ने प्रदेश कार्यसमिति की ओर से केंद्र में मोदी सरकार की योजनाओं के बारे योगराज मेहरा ने पढ़ कर सुनाया।
उसके बाद प्रदेश भाजपा की नीतियों और कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों के बारे प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य प्रदीप शर्मा ने पढ़कर सुनाया जिसका अनुमोदन संजय उपाध्याय और धीरज अत्री ने किया। उधर पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने एकमत से कहा कि पार्टी के उन सभी भितरघात करने वालों को शीघ्र पार्टी से निकाला जाए। कार्यकर्ताओं ने बताया कि इसकी एक कॉपी प्रदेश को भी भेज दी गई हैं और कहा गया कि जब तक जिन लोगों ने भीतरघात किया हैं उन्हें पार्टी से नहीं निकाला, तब तक उन्हें बैठक में नहीं बैठने दिया जाएगा। इस तरह ज्वाली भाजपा में भाजपा की गुटबाजी सामने आ गई हैं और आने वाले लोकसभा चुनावों में इसका क्या असर पड़ेगा यह भी देखना होगा।
