संजु चौधरी, शिमला: प्रदेश सरकार के 2 महीने के छोटे से कार्यकाल में सरकार ने 2 हजार 500 क्रोडक का कर्ज ले लिया हैं। यह कर्ज सरकार के कार्यकाल की समयावधि को देखते हुए बहुत ज्यादा हैं। इतना कर्ज लेने के बाद भी सरकार अभी इस महीने डेढ़ हजार करोड़ और कर्ज लेने की तैयारी में हैं। यह बात नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कही।
उन्होंने कर्ज के मुद्दे पर कांग्रेस सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार ने विधायक निधि की अंतिम किश्त के साथ ही जिला उपायुक्त को जारी होने वाले विभिन्न विकास के कामों के लिए दिए जाने वाले पैसे को भी रोक दिया हैं। सरकार पिछली भाजपा सरकार की ओर से लिए गए ऋण के आंकड़ों को भी गलत तरीके से बढ़ा चढ़ा कर पेश कर जनता को गुमराह कर रही हैं।
उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार में कुल मिलाकर 69 हजार 600 करोड़ का कर्ज़ था जो कि पिछली कांग्रेस सरकार के मुकाबले कम था। सत्तासीन कांग्रेस सरकार इस आंकड़े को बढ़ा चढ़ा कर पेश कर जनता को गुमराह कर रही हैं। विधायकों को जारी होने वाली विधायक निधि की अंतिम किस्त भी इस सरकार ने रोक दी हैं और ऐसे में विधायकों के लिए अपने क्षेत्र में विकास को लेकर असमंजस की स्थिति हो गई है
उन्होंने आरोप लगाया है कि सरकार ने विभिन्न विकास कार्यो के लिए उपायुक्तों को जारी होने वाले विकास के पैसों को भी रोका हैं। ऐसे में प्रदेश में विकास के कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
हस्ताक्षर अभियान चला कर जताया जा रहा बंद किए गए संस्थानों का विरोध
नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने बताया कि सिग्नेचर अभियान चला कर भाजपा की ओर से कांग्रेस सरकार के आदेशों पर बंद किए गए संस्थानों को लेकर भाजपा ब्लॉक स्तर तक लोगों के बीच जाकर विरोध कर रही हैं। यह विरोध आने वाले समय में और अधिक कड़ा होगा।
