By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सैन्य सम्मान के साथ सरध्वार में हुआ शहीद संदीप का अंतिम संस्कार..तिरंगे को सीने से लगाकर शहीद पति की अर्थी को कंधा देकर दी विदाई..
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > सैन्य सम्मान के साथ सरध्वार में हुआ शहीद संदीप का अंतिम संस्कार..तिरंगे को सीने से लगाकर शहीद पति की अर्थी को कंधा देकर दी विदाई..
himachalNews

सैन्य सम्मान के साथ सरध्वार में हुआ शहीद संदीप का अंतिम संस्कार..तिरंगे को सीने से लगाकर शहीद पति की अर्थी को कंधा देकर दी विदाई..

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/05/03 at 6:14 PM
Share

मंडी : धर्मवीर – तिरंगे को सीने से लगाकर शहीद पति की अर्थी को कंधा देकर रोते-बिलखते विदाई दी। वहीं मां ने भी अर्थी को कांधा देकर अपने लाल को इस दुनिया से हमेशा-हमेशा के लिए विदा कर दिया। रूह झकझोर कर रख देने वाला यह दृश्य बल्ह उपमंडल के सरध्वार गांव में उस वक्त देखने को मिला जब शहीद संदीप कुमार की पार्थिव देह उनके घर पहुंची।

आज पैतृक गांव पहुंची शहीद की पार्थिव देह, ’’संदीप अमर रहे’’ के गूंजे नारे

बता दें कि बीती 1 मई को संदीप कुमार असम में सैन्य अभ्यास के दौरान हुए हादसे में शहीद हो गया था। आज सुबह संदीप की पार्थिव देह उसके पैतृक गांव पहुंची तो ’’संदीप अमर रहे’’ के नारों से पूरा ईलाका गूंज उठा। अंतिम दर्शनों के लिए पार्थिव देह को घर पर रखा गया। शहीद की मां और पत्नी पार्थिव देह को देखकर कई बार बेसुध हो गई। लेकिन हिम्मत दिखाकर वीर जवान की अर्थी को कांधा देकर विदाई दी। सरध्वार के स्थानीय शमशानघाट में शहीद संदीप कुमार का पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। प्रशासन और पुलिस की तरफ से भी अधिकारियों ने मौके पर जाकर शहीद को अंतिम विदाई दी।

संदीप अपने पीछे छोड़ गया पत्नी और डेढ़ वर्षीय बच्चा व बूढ़े मां-बाप

सरध्वार गांव का 30 वर्षीय संदीप कुमार 10 वर्षों से सेना के ईएमई कोर में तैनात था और इन दिनों असम में तैनाती मिली हुई थी। एक महीना पहले ही संदीप अपनी छुट्टियां काटकर वापिस डयूटी पर लौटा था। संदीप अपने पीछे पत्नी, डेढ़ वर्ष का बच्चा और माता-पिता को छोड़ गया है। संदीप का छोटा भाई संजय भी सेना में ही कार्यरत है और इन दिनों हैदराबाद में तैनात है। संजय छुट्टियों पर घर आया हुआ है।

TAGGED: Mandi Martyr Sandeep Kumar
Chandrika May 3, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article ऑनलाइन होंगे रोजगार कार्यालय…बेरोजगार युवाओं को घर बैठे मिलेगा रोजगार : धनीराम शांडिल
Next Article शिमला मटौर एनएच पर टूरिस्ट बस और कार की हुई जोरदार टक्कर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

कटोच वंश का इतिहास हजारों वर्ष पुराना, नए साक्ष्यों के संकलन पर जोर

Ago

गर्मी बढ़ते ही जल शक्ति विभाग सतर्क, उपभोक्ताओं से बेहतर संवाद के निर्देश जारी

Ago

जनसमस्याओं के समाधान के लिए भरवाईं पहुंचे विधायक, विकास कार्यों को मिली रफ्तार

Ago

हिमाचल में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सत्ती का प्रहार, ऊना की घटनाओं को बताया गंभीर संकेत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?