राकेश, ऊना: जिला ऊना के पंडोगा स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में देर रात अज्ञात लोगों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। चोरी की इस वारदात को एटीएम की दुकान का शटर तोड़कर अंजाम दिया गया है। वहीं पुलिस भी सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंची हैं और मामले में अपनी जांच आरंभ कर दी है। एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि पंडोगा स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में लूट की वारदात हुई है।
इस वारदात में लुटेरों ने एटीएम में रखी नकदी को भी लूटा है। पुलिस ने इस मामले में टीमें गठित कर जांच आरंभ कर दी है। पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी को भी खंगाला है। एसपी ने बताया एटीएम लूट की वारदात में एटीएम में कितना कैश लूटा गया है इसकी डिटेल बैंक के सीनियर अधिकारी जल्द ही शेयर करेंगे। उन्होंने कहा है कि पुलिस इस मामले में तेजी से जांच शुरू कर दी है। उम्मीद है कि जल्द ही इस वारदात को अंजाम देने वाले लुटेरे पुलिस की गिरफ्त में होंगें।
