शिमला (एकता): हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए 57 उम्मीदवारों की आज पहली सूची भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस जारी करेगी। बता दें कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता और कांग्रेस की मीडिया प्रभारी अलका लांबा ने यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में जल्द ही 11 उम्मीदवारों की भी घोषणा कर दी जाएगी। मतदान की तारीख 12 नवंबर है, जबकि मतगणना 8 दिसंबर को होगी। चुनावों में इस बार 55,07,261 मतदाता वोट डाल सकेंगे।
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना 17 को होगी जारी
विधानसभा चुनाव की अधिूसचना 17 अक्तूबर को जारी की जाएगी। नामांकनों की छंटनी 27 अक्तूबर को होगी। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तारीख 29 अक्तूबर तक रहेगी।
