By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: जुखाला कॉलेज में संकाय बहाली की मांग पर आंदोलन जारी, मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद भी धरना जारी रखने का ऐलान
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > जुखाला कॉलेज में संकाय बहाली की मांग पर आंदोलन जारी, मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद भी धरना जारी रखने का ऐलान
himachalNews

जुखाला कॉलेज में संकाय बहाली की मांग पर आंदोलन जारी, मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद भी धरना जारी रखने का ऐलान

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/06/29 at 6:11 PM
Share

बिलासपुर, सुभाष-: राजकीय महाविद्यालय जुखाला में विज्ञान एवं वाणिज्य संकायों को पुनः बहाल करने की मांग को लेकर चल रहा जनआंदोलन सोमवार को छठे दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने दो घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम किया और अपने खून से हस्ताक्षर अभियान भी जारी रखा। मंच के अनुसार अब तक लगभग 500 लोग अपने खून से हस्ताक्षर कर आंदोलन के प्रति समर्थन जता चुके हैं।चक्का जाम के बाद जुखाला कॉलेज बचाओ मंच ने क्षेत्र में “भांग उखाड़ो अभियान” भी चलाया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और महिलाओं ने भी आंदोलन में भागीदारी निभाई।

इसी बीच श्री नैना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रणधीर शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की।प्रतिनिधिमंडल के अनुसार मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि कॉलेज में कक्षाएं मंगलवार से पुनः बहाल कर दी जाएंगी।हालांकि मंच ने स्पष्ट किया कि जब तक संकायों की बहाली संबंधी लिखित आदेश जारी नहीं होते,तब तक आंदोलन शांतिपूर्ण ढंग से जारी रहेगा।दो घंटे के चक्का जाम के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर सैकड़ों वाहन प्रभावित हुए और कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया।आंदोलनकारियों ने मानवता का परिचय देते हुए एंबुलेंस और मरीजों को ले जा रहे निजी वाहनों को बिना किसी बाधा के तत्काल रास्ता दिया।जुखाला कॉलेज बचाओ मंच ने घोषणा की है कि यदि मंगलवार तक लिखित आदेश जारी नहीं होते हैं तो निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दो घंटे का चक्का जाम और धरना-प्रदर्शन जारी रखा जाएगा। मंच का कहना है कि विज्ञान एवं वाणिज्य संकायों की बहाली तक आंदोलन जारी रहेगा।

TAGGED: Bilaspur Protest demanding faculty recruitment at Jukhala College
Chandrika June 29, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हिमाचल सरकार ने चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए जारी किए 212 करोड़ रुपये, कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत
Next Article पर्यटन सीजन में कांगड़ा पुलिस का सख्त एक्शन, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर चलेगा विशेष अभियान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मंत्री राजेश धर्माणी ने राजकीय संस्कृत महाविद्यालय डंगार के विद्यार्थियों से किया संवाद

Ago

पांवटा साहिब में सब्जी व्यापारी की हत्या से सनसनी, विश्वकर्मा चौक पर वारदात

Ago

छात्रसंघ चुनावों को तुरंत प्रभाव से बहाल करे प्रदेश सरकार…एबीवीपी

Ago

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो अंतरराज्यीय हेरोइन सप्लायर गिरफ्तार, 2026 में अब तक 66 मुख्य सप्लायर दबोचे

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?