कांगड़ा: हिमाचल के नीरव कौशल ने अपने जुनून और कठिन परिश्रम से अमेरिका में सफलता का परचम लहराया। बता दें कि कांगड़ा जिले के उपमंडल फतेहपुर के गांव पधेड़ के सेवानिवृत्त ऑनरेरी कैप्टन दौलत कौशल और नेहा कौशल के बेटे नीरव कौशल अमेरिकन कोविड वैक्सीन निर्माता मॉडर्ना बायोटेक की मूल कंपनी फ्लैगशिप पायनियरिंग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस साइंटिस्ट के पद पर चयनित हुए हैं।
नीरव कौशल को सालाना 1.40 करोड़ का मिला पैकेज
नॉन-मेडिकल संकाय में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राजा का तालाब से उन्होंने 12वीं कक्षा की परीक्षा पास की। नीरव कौशल ने वजीर राम सिंह कॉलेज देहरी से बीएससी की डिग्री हासिल की। इसके बाद नीरज ने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से एमएससी फिजिक्स और अमेरिका की मिशिगन टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से एप्लाइड फिजिक्स में पीएचडी की डिग्री उत्तीर्ण की। अमेरिका की कंपनी में नीरव कौशल को सालाना 1.40 करोड़ का पैकेज मिला। बता दें कि वह प्रभावशाली दवा खोज चुनौतियों के लिए नवीन समाधान विकसित करने के लिए कृत्रिम बुद्धिमता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) सक्षम अत्याधुनिक रिसर्च का संचालन करेंगे।
