By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: आरएसएस पर टिप्पणी को लेकर हिमाचल की राजनीति गरमाई; भाजपा प्रवक्ता ने मंत्री नेगी पर किया तीखा हमला
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > आरएसएस पर टिप्पणी को लेकर हिमाचल की राजनीति गरमाई; भाजपा प्रवक्ता ने मंत्री नेगी पर किया तीखा हमला
himachalpolitical

आरएसएस पर टिप्पणी को लेकर हिमाचल की राजनीति गरमाई; भाजपा प्रवक्ता ने मंत्री नेगी पर किया तीखा हमला

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/11/30 at 7:22 PM
Share

Dharamshala, Rahul-: हिमाचल प्रदेश के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को लेकर की गई टिप्पणी पर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। इस विवाद को लेकर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता संजय शर्मा ने कड़ा रिएक्शन देते हुए मंत्री नेगी पर तीखे शब्दों में प्रहार किया है।

संजय शर्मा ने नेगी की टिप्पणी को “घृणित, दुर्भावनापूर्ण और विकृत मानसिकता का परिचायक” बताया।उन्होंने कहा कि मंत्री पद पर रहते हुए इस तरह की भाषा का प्रयोग करना न केवल असंवेदनशील है बल्कि सार्वजनिक मर्यादाओं के विपरीत भी है। शर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि “जो व्यक्ति अपनी ही पार्टी की विचारधारा को ठीक से नहीं समझ पाया, वह राष्ट्र निर्माण में जुटे संघ जैसे विशाल संगठन को क्या समझ पाएगा?”

भाजपा प्रवक्ता ने आरएसएस के देशहित में किए कार्यों का उल्लेख करते हुए इतिहास का उदाहरण भी दिया। उन्होंने दावा किया कि “राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भी संघ के अनुशासन, राष्ट्रसेवा और राष्ट्रीय संस्कारों की सराहना की थी। गांधी जी ने कभी संघ के प्रति कोई आपत्ति नहीं जताई।संजय शर्मा के अनुसार यह इस बात का प्रमाण है कि आरएसएस देश और समाज के लिए लंबे समय से रचनात्मक और सकारात्मक कार्य करता रहा है।

संजय शर्मा ने आगे कहा कि मंत्री नेगी द्वारा इस तरह की भाषा का प्रयोग उनकी व्यक्तिगत मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि “नेगी न स्वयं संस्कारी हैं और न ही मातृशक्ति का सम्मान करते हैं। आज उनके पारिवारिक मुद्दे भी सार्वजनिक चर्चा का विषय बने हुए हैं, जो उनकी सोच का दर्पण हैं।उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के मंत्री जब भी मुद्दों पर घिरते हैं तो वे अनर्गल बयानबाजी करके ध्यान भटकाने की कोशिश करते हैं, लेकिन जनता सब देख रही है और समय आने पर जवाब देगी।

TAGGED: Dharamshala BJP spokesperson sanjay sharma
Chandrika November 30, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article चिंतपूर्णी मंदिर में भारी भीड़, व्यवस्थाओं पर बढ़ा दबाव; दर्शन को लगा 2–3 घंटे का समय
Next Article 2030 तक बाल विवाह मुक्त भारत का लक्ष्य: मंडी में कार्यशाला में दिलाई गई शपथ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नीट पेपर लीक मामले पर बिलासपुर में एनएसयूआई का प्रदर्शन, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

Ago

नगर परिषद चंबा चुनाव: कांग्रेस ने बहुमत का जताया भरोसा

Ago

नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिला से 12.46 ग्राम चिट्टा बरामद

Ago

स्वदेशी अपनाने से मजबूत बनेगा भारत: विनय शर्मा ने चिंतपूर्णी मंदिर में की पूजा, जनता से की अहम अपील

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?