संजु चौधरी, शिमला:कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने कहा है कि नगर निगम शिमला में कांग्रेस की जीत ऐतिहासिक करार दिया हैं। राठौर बोले जब वह अध्यक्ष थे तो पहली बार ऐसा हुआ कि दिल्ली में और प्रदेश में बीजेपी की सरकार होने के बावजूद कांग्रेस ने चारों सीटें जीती। पूरे देश में संदेश गया कि भारतीय जनता पार्टी को हराया जा सकता हैं। नगर निगम शिमला की जनता बीजेपी शासन व प्रशासन से परेशान थी जिसके बाद इस तरह के परिणाम देखने को मिले हैं। यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।
राठौर ने कहा कि वह सेब बहुल क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। विधानसभा में भी बागवानों की समस्याओं को सरकार के समक्ष उठाते रहे हैं। प्रदेश सरकार ने सेब को किलो के हिसाब से खरीदने का फैसला लिया है लेकिन बागवानों की ओर भी कई समस्याएं हैं। उन्होंने कहा कि विदेशों से सेब आयात होने के कारण प्रदेश में सेब के दाम घट जाते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने भी आयात शुल्क बढ़ाने की बात कही थी लेकिन इसको लेकर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया हैं। सेब का आयात शुल्क शत प्रतिशत होना चाहिए। आजकल सेब इटली और तुर्की से आयात हो रहा है जिससे सेब बागवानों को नुकसान हो रहा हैं। वह केंद्र के समक्ष इस मांग को उठाएंगे।
