बीबीएन : जगत सिंह – नालागढ़- बद्दी नेशनल हाईवे105 पर देर रात एक दर्द+नाक सड़क हा+दसा पेश आया ।जानकारी के मुताबिक़ एक कैंटर जो नालागढ़ से बद्दी की तरफ़ जा रहा था, उसने हररायपुर के पास तेज रफ़्तार से ओवरटेक करते हुए सामने से आ रही बलेरो जिसका नंबर HP12M8047 व मोटरसाइकिल जिसका नंबर HP55A3806 को बुरी तरह टक्कर मार दी ।
स्थानीय लोगो ने तुरंत बैलेरो चालक व मोटरसाइकिल स्वार दो युवकों को नालागढ़ अस्पताल पहुँचाया, लेकिन डॉक्टर ने बैलेरो चालक को मृ+त घोषित कर दिया व दोनो मोटरसाइकिल स्वार युवकों की गंभीर हालत देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफेर कर दिया । मोटर साइकिल घायल युवकों की पहचान अक्षय निवासी खरुणी व अरुण निवासी नादौन हमीरपुर के रूप में हुई है ।नालागढ़ अस्पताल के डॉक्टर ने बताया की तक़रीबन 9 बजे के क़रीब एक्सीडेंट का मामला आया था, जिसमें 2 लोग गंभीर रूप से घा+यल हैं जिन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया है।
