चम्बा :मंजूर पठान (TSN)-हिमाचल प्रदेश सरकार में जनजातीय और बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने पत्रकार वार्ता के दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर जमकर जुबानी ह*मला बोला.उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है.इसलिए वह बार-बार यह बयान दे रहे हैं कि हमारी सरकार आने वाली है.उन्होंने आरोप लगाया कि जयराम ठाकुर ने 150 करोड़ से 9 विधायकों को खरीदने का प्रयास किया,उसके बाद उन्हें लगता है कि वह अब भी कामयाब होंगे लेकिन पहले अपना गणित सुधार लें उसके बाद टिक्का टिप्पणी करें.
प्रदेश की जनता ने विपक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है,उसे निभाए
जगत सिंह नेगी ने कहा कि हमारी सरकार को प्रदेश की जनता ने चुना है इसलिए जयराम ठाकुर लोकतंत्र का मजाक बना रहे हैं और लोकतंत्र के दुश्मन बने फिर रहे हैं.उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर आराम से विपक्ष की भूमिका निभाए जो प्रदेश की जनता ने उन्हें सौंपी है.उन्होंने कहा कि जिस पार्टी के 38 विधायक हैं,उसकी सरकार गिराने की बात जयराम ठाकुर कर रहे हैं जो अपने आप में हास्यास्पद है. ऐसे में जयराम जी को सलाह देता हूं कि वह आराम फरमाए और अपना मानसिक संतुलन ठीक रखें।नेगी ने कहा कि वह बार-बार एक ही राज अलपा रहे हैं कि सरकार बदल देंगे. जयराम जी अपना गणित ठीक कर ले क्योंकि उन्हें शायद गणित नहीं आता है.उन्होंने एक असफल प्रयास 150 करोड रुपए बांटकर किया लेकिन उसमें वह कामयाब नहीं हुए.उन्होंने कहा की जयराम जी को सरकार बदलने की बीमारी ना हो जाए इसलिए अपना मानसिक संतुलन ठीक बनाकर रखें ।
